मध्य प्रदेश में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने पीड़ित से पैसे लिए हैं।
इस बीच दूसरे ही पल कॉन्स्टेबल ने अपने जेब से चाबी निकाली और उसे थमा दी। ये वाक्या ग्वालियर के शिंदे की छावनी का है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
#WATCH: Traffic police constable caught taking bribe in Shinde Ki Chhawani, Gwalior (Madhya Pradesh). SP orders probe (03.07.17) pic.twitter.com/VnSluU2Tid
— ANI (@ANI_news) July 4, 2017