फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coimbatore: फूड डिलीवरी मैन को थप्पड़ मारने पर ट्रैफिक कांस्टेबल का तबादला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Sun, 05 Jun 2022 12:14 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोयंबटूर

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और कांस्टेबल का कंट्रोल रूम में तबादला कर दिया।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी मैन को ट्रैफिक कांस्टेबल ने मारा थप्पड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल को एक फूड डिलीवरी मैन को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रैफिक कांस्टेबल फूड डिलीवरी मैन को थप्पड़ मार रहा है। अब प्रशासन ने कांस्टेबल के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


कांस्टेबल का कंट्रोल रूम में तबादला
सिंगनल्लूर पुलिस स्टेशन से जुड़े ग्रेड-1 के सिपाही सतीश ने शुक्रवार को अविनाशी रोड पर ट्रैफिक जंक्शन पर डिलीवरी पर्सन को थप्पड़ मारा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और कांस्टेबल का कंट्रोल रूम में तबादला कर दिया।

फूड डिलीवरी मैन का नाम मोहनसुंदरम है जो पिछले दो वर्षों से स्विगी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम एक निजी स्कूल बस चालक तेज गति से और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। बस व्यस्त मार्ग पर एक मॉल के पास दो दोपहिया और एक राहगीर को टक्कर मारने ही वाली थी। जैसे ही उन्होंने ड्राइवर से पूछताछ की, वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने दो बार फूड डिलीवरी मैन को गाली दी
एक अन्य यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी ने दो बार फूड डिलीवरी मैन को गाली दी और थप्पड़ मारा, और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जबकि मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहनसुंदरम द्वारा शनिवार को शहर के पुलिस आयुक्त अधिकारी की शिकायत के आधार पर, अधिकारियों ने  ट्रैफिक कांस्टेबल सतीश को नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें