फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE: निवेशकों को अब गुमराह नहीं कर सकेंगे ट्रेडर्स, एडवाइजर, फंड मैनेजर जैसे 61 शब्दों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Fri, 24 Feb 2023 06:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एक्सचेंज ने बृहस्पतिवार को जारी दिशा-निर्देश में कहा कि ट्रेडिंग सदस्यों या अधिकृत लोगों को सिर्फ ब्रोकिंग सेवाओं की मंजूरी मिली है। इसके बावजूद ये लोग इन 61 शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे निवेशक गुमराह होते हैं।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज। - फोटो : facebook@NationalStockExchange
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में निवेश संबंधी सलाह देने के लिए ट्रेडर्स अब एडवाइजर और फंड मैनेजर समेत 61 शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। निवेशकों को गुमराह होने से बचाने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने ट्रेडर्स को इन शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एक्सचेंज ने बृहस्पतिवार को जारी दिशा-निर्देश में कहा कि ट्रेडिंग सदस्यों या अधिकृत लोगों को सिर्फ ब्रोकिंग सेवाओं की मंजूरी मिली है। इसके बावजूद ये लोग इन 61 शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे निवेशक गुमराह होते हैं। एक्सचेंज ने कहा कि ट्रेडिंग सदस्यों या अधिकृत लोगों को सिर्फ संस्थान के पंजीकरण के हिसाब से अपना टाइटल पेश करना चाहिए। किसी भी तरीके से रौब जमाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिसके लिए वे पंजीकृत नहीं हैं। एनएसई ने ट्रेडर्स से इन निर्देशों का पालन करने को कहा है। एजेंसी

इन पर लगी पाबंदी
एडवाइजर, एडवाइजरी सर्विसेज, एसेट, एसेट एडवाइजरी, एसेट डिस्ट्रीब्यूशन, एसेट मैनेजमेंट, एसेट मैनेजर, एसेट सर्विसेज, एसेट कंसल्टेंट, कैपिटल एडवाइजर, कैपिटल मैनेजमेंट, कैपिटल सर्विसेज, कॉरपोरेट एडवाइजरी, फाइनेंशियल प्लानर, फाइनेंशियल प्लानिंग, फंड एडवाइजर, फंडमार्ट, स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, मनी मैनेजर, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, इन्वेस्टमेंट कंसल्टिंग।
विज्ञापन


इस्तेमाल के लिए पंजीकरण जरूरी
दिशा निर्देश में कहा गया है कि अगर ट्रेडिंग सदस्य या अधिकृत लोग भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) या अन्य किसी नियामक से इन 61 शब्दों से जुड़ीं सेवाओं के लिए पंजीकरण करा लेते हैं तो वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे कंपनी पंजीयक (आरओसी) के साथ 31 मार्च, 2023 तक पंजीकरण कराना होगा।

सोशल स्टॉक एक्सचेंज के लिए मंजूरी
एनएसई को सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) के लिए सेबी से अंतिम मंजूरी मिल गई है। सोशल स्टॉक एक्सचेंज सेगमेंट सामाजिक उद्यमों को सामाजिक पहलों के फाइनेंस के लिए नया अवसर प्रदान करेगा। उन्हें सामाजिक उद्यमों की ओर से धन जुटाने में मदद मिलेगी।

  • एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा, जागरूकता लाने के लिए हम विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें