फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars: मंगल पर मिट्टी में मिले दरारों के निशान शुष्क मौसम चक्र का संकेत, वैज्ञानिकों ने जताया यह अनुमान

Fri, 11 Aug 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर की मदद से सामने आई मंगल ग्रह की सतह पर मिट्टी की दरारों के पैटर्न का विश्लेषण करने के बाद वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि लाल ग्रह कभी रहने योग्य रहा होगा। माना जा रहा है कि अनियमित रूप से समय-समय पर यहां पानी मौजूद रहा होगा और शुष्क चक्र के दौरान यह सूखता रहता होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगल ग्रह की सतह पर मिली दरारों के बारे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वहां पर नमी और शुष्क मौसम चक्र की संकेतक हो सकती हैं। फ्रांस, अमेरिका और कनाडा के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में यह प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रही होगी, जिसकी वजह से मिट्टी कभी गीली और कभी सूखी होने की वजह से ही सतह पर इस तरह की दरारें उभरी होंगी।

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर की मदद से सामने आई मंगल ग्रह की सतह पर मिट्टी की दरारों के पैटर्न का विश्लेषण करने के बाद वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि लाल ग्रह कभी रहने योग्य रहा होगा। माना जा रहा है कि अनियमित रूप से समय-समय पर यहां पानी मौजूद रहा होगा और शुष्क चक्र के दौरान यह सूखता रहता होगा। नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कहा कि मंगल की सतह पर वाई-आकार की दरारों का मतलब है कि यह प्रक्रिया बार-बार होती हो। प्रमुख विश्लेषक नीना लांजा के मुताबिक, इस तरह की मिट्टी की दरारें बताती हैं कि एक समय में लाल ग्रह पर पानी तरल रूप में बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें