फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toycathon-2021: पीएम मोदी टॉयकैथॅन-2021 के प्रतिभागियों से करेंगे बातचीत, डिजिटल खिलौनों पर होगी चर्चा

Tue, 22 Jun 2021 03:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

शिक्षा मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, कपड़ा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने 5 जनवरी, 2010 को टॉयकैथॅन-2021 की संयुक्त रूप से शुरुआत की थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉयकैथॅन-2021 के प्रतिभागियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये गुरुवार को बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, कपड़ा मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने 5 जनवरी, 2010 को टॉयकैथॅन-2021 की संयुक्त रूप से शुरुआत की थी।

1.2 लाख प्रतिभागियों ने कराया था पंजीकरण
भारत से लगभग 1.2 लाख प्रतिभागियों ने टॉयकैथॅन-2021 के लिए पंजीकरण कराकर 17,000 से अधिक नए विचार रखे। इनमें से 1,567 विचारों को 22 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ऑनलाइन ‘टॉयकैथॅन ग्रैंड फिनाले’ के लिए चुना गया। कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण इस कार्यक्रम में डिजिटल खिलौनों को लेकर विचार रखने वाली टीमें शामिल होंगी, जबकि गैर-डिजिटल खिलौनों की अवधारणाओं के लिए एक अलग समारोह आयोजित किया जाएगा, जो ऑनलाइन नहीं होगा।
विज्ञापन


भारत के घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक खिलौना बाजार देश में विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर पैदा करता है। टॉयकैथॅन-2021 का उद्देश्य भारत में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें