फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी : पटेल ने कहा- टीकाकरण के लिए प्रोटोकाल स्थापित कर रही सरकार

Thu, 10 Jun 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

भारत के मजबूत घरेलू पर्यटन बाजार को बढ़ावा देने और छोटे होटल साझेदारों, घरों के मालिकों और एजेंटों को पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी पेशकशों को बढ़ाने में मदद करने के मामले में यह ऐतिहासिक फैसला है।
विज्ञापन
प्रहलाद पटेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कोरोना महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार टीकाकरण के माध्यम से इस क्षेत्र का पुनरुद्घार करने जा रही है। इसके लिए सरकार यात्रियों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए एक समान नीति के साथ ही प्रोटोकाल स्थापित करने जा रही है।

विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस उद्योग को भविष्य में सभी तरह के यात्रियों के लिए तैयार होने की जरूरत है। इस महामारी के कारण इस क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को यात्रियों के लिए कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराने होंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्व स्थिति की बहाली के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सुखद यह है कि यह उद्योग विभिन्न मोर्चे पर सरकार के साथ काम करने के लिए आगे आया है। उन्होंने सीएचएटीटी के गठन का उदाहरण दिया और कहा कि इसके कारण सकारात्मक संदेश गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पर्यटन मंत्रालय होटल, घरों में ठहरने से संबंधित जानकारी को एकीकृत पोर्टल ‘निधि’ पर उपलब्ध कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। इससे पर्यटकों को लाभ होगा। पर्यटक आकर्षित होंगे तो पर्यटन उद्योग को लाभ मिलेगा।

अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 24 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि बुधवार को 18-44 आयु वर्ग के 19 लाख 24 हजार 924 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक और 86,450 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के तीन करोड़ 38 लाख आठ हजार 845 लोगों को टीके की पहली खुराक और चार लाख पांच हजार 114 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें