फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आने से पहले अपने देश में ही बीफ खाकर आएं टूरिस्ट: पर्यटन मंत्री

Fri, 08 Sep 2017 09:21 AM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
विज्ञापन
केजे अल्फोंस, पर्यटन मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन
हाल ही में केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने बीफ को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने विदेशी पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपने देश में बीफ खाकर भारत आएं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री अल्फोंस ने कहा, विदेशी पर्यटक अपने देश में बीफ खा सकते हैं, तो भारत आने से पहले वे वहीं गोमांस खाकर आएं।'
विज्ञापन

  They (tourists) can eat beef in their own country & come here: Tourism Min A.Kannanthanam on if beef restriction affects Indian hospitality pic.twitter.com/Uv374aCzhC — ANI (@ANI) September 8, 2017


गौरतलब है कि अल्फोंस ने भुवनेश्वर में आयोजित इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के 33वें सम्मेलन में ये बातें कही। उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बीफ खाने के बयान का समर्थन किया। अल्फोंस ने कहा कि केरल के लोग बीफ खा सकते हैं। हालांकि जब मीडिया ने उनसे उनके पिछले कमेंट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं खाद्य मंत्री नहीं हूं जो यह फैसला लूं। 
विज्ञापन


अल्फोंस ने कहा कि उनके मंत्रालय ने पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोग आ रहे हैं और हमें विचार दे रहे हैं और एक महीने के भीतर हमें शीघ्र कार्रवाई की एक योजना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें