फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री यूपी पुलिस! फरियादी से ढाई घंटे तक कराए जूते पॉलिश, देखिए वीडियो

Mon, 30 May 2016 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
फिर सामने आई यूपी पुलिस की बेरहमी - फोटो : ANI
विज्ञापन
ज्यादा वक्त नहीं बीता जब पिछले हफ्ते ही यूपी के मुरादाबाद में आईजी (पीटीएस) भजनी राम मीणा ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल लग जाने से गुस्सा होकर उन बच्चों को भूखे प्यासे करीब 6 घंटे तक थाने में बिठाए रखा था। अब इसी पुलिस की एक और बेरहमी सामने आई है।
विज्ञापन


मामला मुजफ्फरनगर का है, जहां मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने गए व्यक्ति से पुलिस ने जूते पॉलिश कराए। शहर के चरथावल थाने के अंतर्गत मोबाइल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराने गया व्यक्ति जब रविवार को शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसे पुलिस वालों ने भगा दिया।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह पेशे से मोची है और दूसरा मोबाइल नहीं खरीद सकता। पुलिस वालों को जब यह पता चला कि पीड़ित व्यक्ति मोची है तो उसके सामने ढेर सारे जूते रख दिए। व्यक्ति करीब ढाई घंटे तक पुलिसवालों के जूते पॉलिश करता रहा।
विज्ञापन


वो कई बार पुलिसवालों से मिन्नतें करता रहा कि उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाए लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इस मामले में मुजफ्फरनगर के एसपी संतोष कुमार ने कहा, 'यह घटना हमारे ध्यान में है। जांच चल रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।'
  It has been brought to our notice,probe underway.Acc,action will be taken:Santosh Kumar,SP on Muzaffarnagar incident pic.twitter.com/3QNmcLs4MG — ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2016



वीडियो #WATCH: A complainant shine shoes of cops at the police station in Muzaffarnagar (UP) (29/05/16)https://t.co/ziSWVMqhXd — ANI (@ANI_news) May 30, 2016
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें