फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर ने गाय वाले बयान पर दी सफाई, कहा-किसानों की भावनाएं ही जताईं थीं

Tue, 14 Jan 2020 05:36 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंबई
विज्ञापन
yashomati thakur - फोटो : twitter
विज्ञापन

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली महाराष्ट्र की एक मंत्री यशोमति ठाकुर ने फिर से अजीबोगरीब बात कही है। उन्होंने कहा कि गाय को छूने से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।

विज्ञापन


इससे पहले यशोमति ठाकुर ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों ने शपथ तो ले ली है, लेकिन अभी पैसा कमाना शुरू नहीं किया है। वह टियोसा से विधायक हैं और उद्धव सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

अमरावती में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति कहती है कि अगर आप गाय को छुएंगे, सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। इससे पहले वाशिम जिला परिषद चुनावों के प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि हम बस अभी पावर में आए हैं, अभी हमारें जेब गर्म नहीं हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता चाहें तो विपक्ष से पैसा ले सकते हैं, लेकिन वोट कांग्रेस को ही दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय टिप्प्णी: अब मंत्री ने कहा किसानों की भावनाएं ही जताईं थीं

गाय पर टिप्पणी के मामले में सोशल मीडिया में निशाने पर आईं महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर ने सोमवार को कहा कि वह तो केवल गाय के प्रति किसानों के जज्बातों को ही जाहिर कर रहीं थीं। गौरतलब है कि उनके यह कहने पर कि गाय को सहलाने से नकारात्मकता दूर होती है, वह सोशल मीडिया में ट्रोल हो गईं थीं।

हालांकि उन्होंनें रविवार को दी सफाई में कहा था कि गाय सहित किसी पशु को सहलाने से दया की भावना आती है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री ठाकुर ने कहा कि उनके बयान का अंधविश्वास से कोई ताल्लुक नहीं है और वह समझ नहीं पा रही हैं कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कह दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें