फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: जयराम रमेश बोले- प्रियंका गांधी पर इस्राइली राजदूत की टिप्पणी अस्वीकार्य, सख्त कदम उठाए केंद्र सरकार

Tue, 12 Aug 2025 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रियंका गांधी की गाजा पर की गई टिप्पणी के जवाब में इस्राइली राजदूत के बयान की निंदा की और उसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर नैतिक कायरता का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को इस बयान पर सख्त आपत्ति जतानी चाहिए। प्रियंका गांधी ने गाजा युद्ध में 60,000 से अधिक लोगों की मौत को नरसंहार बताया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मंगलवार को पार्टी नेता प्रियंका गांधी की गाजा संघर्ष पर की गई टिप्पणी के जवाब इस्राइली राजदूत के बयान की निंदा की। उन्होंने इस्राइली राजदूत रियूवेन अजार के शब्दों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और नरेंद्र मोदी सरकार की इस मुद्दे पर चुप्पी को नैतिक कायरता कहा। रमेश ने मांग की कि भारत सरकार को इस पर सख्त आपत्ति जतानी चाहिए। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा, कांग्रेस ने इस्राइल के भारत में राजदूत की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा गाजा में जारी नरसंहार पर जताई गई पीड़ा और दुख के जवाब में कहे गए शब्दों की निंदा की है। यह उम्मीद करना बहुत ज्यादा होगा कि मोदी सरकार इस पर कोई कड़ा कदम उठाएगी, जिसने पिछले 18 से 20 महीनों में गाजा की तबाही पर बोलने में बहुत बड़ी नैतिक कायरता दिखाई है। लेकिन हम इस टिप्पणी को पूरी तरह अस्वीकार्य मानते हैं और इसका विरोध करते हैं।

ये भी पढ़ें: स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती बोले: राहुल गांधी और नेहा राठौर पर दर्ज कराएंगे मामला, हिंदू संतों का किया अपमान
विज्ञापन


यह विवाद तब शुरू हुआ, जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजा में इस्राइली कार्रवाई को 'नरसंहार' बताया और कहा कि इस्राइल ने 60,000 से अधिक लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस मुद्दे पर चुप्पी 'शर्मनाक' है। प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, इस्राइली राज्य नरसंहार कर रहा है। उसने 60,000 से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे हैं। उसने सैकड़ों लोगों को भूख से मार डाला है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं और अब वह लाखों लोगों को भूखा मारने की धमकी दे रहा है।

पांच पत्रकारों की हत्या पर भी बोलीं प्रियंका
उन्होंने आगे लिखा, इन अपराधों पर चुप रहना और कुछ न करना भी एक अपराध है। यह शर्मनाक है कि जब इस्राइल यह तबाही फलस्तीनियों पर बरपा रहा है, तब भारत सरकार चुप है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अलजजीरा के पांच पत्रकारों की हत्या की निंदा करते हुए लिखा, पांच पत्रकारों की हत्या फलस्तीनी जमीन पर किया गया एक और भयानक अपराध है। इन पत्रकारों की हिम्मत और सच्चाई के लिए लड़ने की ताकत कभी इस्राइली हिंसा से नहीं टूटेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुलिस पर जमकर बरसीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूछा- क्यों हो रही है इतने नेताओं की हत्या?

इस्राइली राजदूत ने क्या कहा था
इस्राइली राजदूत रियूवेन अजार ने प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, शर्मनाक आपकी चालबाजी है। इस्राइल ने 25,000 हमास के आतंकियों को मारा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमास आम नागरिकों के पीछे छिपता है और इस्राइल ने गाजा में 20 लाख टन खाद्य सामग्री भेजी है।राजदूत अजार ने लिखा, इंसानी जानों की भारी कीमत हमास की घिनौनी रणनीति की वजह से है। वे आम नागरिकों के पीछे छिपते हैं, मदद लेने वालों पर गोली चलाते हैं और रॉकेट दागते हैं। उन्होंने यह भी कहा, गाजा की आबादी पिछले 50 वर्षों में 450 फीसदी बढ़ी है, वहां कोई नरसंहार नहीं हो रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि हमास के आंकड़ों पर भरोसा न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें