देश में कोरोना को हराने के लिए लगातार टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 36.45 करोड़ के पार पहुंच चुका है। वहीं बुधवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 31.04 लाख से खुराक लगाई जा चुकी हैं। जबकि 18-44 आयु वर्ग में अब तक 10.93 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई हैं।