फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US: यूएस नेवी के शीर्ष अधिकारी ने भारतीय नौसेना के WNC कमांडर से मुलाकात की; संबंध मजबूत करने पर चर्चा

Thu, 01 Jun 2023 01:58 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।

सार

अमेरिकी नौसेना के वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर के नेतृत्व में अमेरिका के ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 29 से 31 मई तक मुंबई का दौरा किया। 
विज्ञापन
यूएस नेवी के वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर और भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नौसेना के वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर (Brad Cooper) ने भारत के पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर, कमांडर यूनाइटेड स्टेट्स नेवल फोर्सेज सेंट्रल कमांड, कमांडर फिफ्थ फ्लीट और कमांडर कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज के नेतृत्व में अमेरिका के ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 29 से 31 मई तक मुंबई का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के कार्यवाहक महावाणिज्यदूत या उप प्रधान अधिकारी स्कॉट टिकनर और नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के रेजिडेंट नेवल अधिकारी कैप्टन डेविड विलकॉक्स शामिल थे।

वाइस एडमिरल कूपर ने 30 मई को वाइस एडमिरल त्रिपाठी से मुलाकात की। दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी नौसेना कमान की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और गतिविधियों पर एक प्रस्तुति दी गई। बयान में कहा गया है, चर्चा में मुख्य बिंदुओं में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के उपाय और साधन तलाशे गए।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को नवीनतम स्वदेशी युद्धपोत, आईएनएस चेन्नई और हेरिटेज म्यूजियम, नेवल डॉकयार्ड (मुंबई) का दौरा कराया गया। इस दौरान आगंतुकों को भारत के समुद्री इतिहास के बारे में बताया गया। बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का भी दौरा किया, जहां उन्हें एमडीएल की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता से अवगत कराया गया।

भारत और अमेरिका समुद्री सुरक्षा संवाद के पक्षकार हैं, यह संवाद सालाना आयोजित किया जाता है और पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिकी नौसेना के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई है। बयान में कहा गया है कि दोनों नौसेनाओं के बीच संबंध व्यापक दायरे में फैला हुआ है, जिसमें वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास 'मालाबार', बहुपक्षीय अभ्यास 'रिमपैक', उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और नौसेना के जहाजों द्वारा सद्भावना यात्राएं शामिल हैं।

दोनों नौसेनाएं भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें समुद्री क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच जुड़ाव का सबसे स्थायी और महत्वपूर्ण पहलू है।बयान में कहा गया है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की वर्तमान यात्रा दो महान लोकतंत्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें