फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें सुपरफास्ट: आज की खास सुर्खियों पर एक नजर

Thu, 21 Jul 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1- गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, 'भारत के मुकुट पर हमारे पड़ोसी की है बुरी नजर'
विज्ञापन


2- भारतीय सेना के टैंक पहुंचे बॉर्डर तो भड़का चीन का मीडिया

3- बसपा पार्षद का ऐलान, दयाशंकर की जीभ काटने वाले को दूंगी 50 लाख का इनाम

4- 36 घंटे में दयाशंकर की ग‌िरफ्तारी के आश्वासन पर बसपा ने खत्म क‌िया धरना

5- दिल्ली में आयकर विभाग के छापे में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेश दौरे पर होते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के मुद्दे पर सारी जानकारी ली और वापस आते ही कश्मीर मुद्दे पर बैठक की। राजनाथ सिंह पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है, लेकिन हमारे पड़ोसी की इस पर बुरी नजर है। उन्होंने कहा कि भारत में जो आतंकवाद है वह पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद है। वे बोले कि कश्मीर भारत का मुकुट है। 

भारतीय टैंकों के चीन के बॉर्डर के समीप लद्दाख मे तैनात ‌किए जाने की खबरों के बीच चीन के मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन के अधिकारिक समाचार पत्र द ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत की तरफ से ऐसा किए जाने से चीन का भारत में किया जाने वाला निवेश प्रभावित होगा। साथ ही समाचार पत्र ने लिखा है कि दोनों देशों को इस गतिरोध दूर करने की जरूरत है। बुधवार को द हिंदू ‌अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सेना ने भारत और चीन के बॉर्डर पर करीब 100 टैंक तैनात किए हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बीएसपी के हज़ारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला फूंका। बसपा पार्षद जन्नत जहां ने बड़ा ऐलान भी किया। पार्षद जन्नत जहां ने कहा कि जो भी आदमी मायावती जी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक बयान देने वाले दयाशंकर सिंह की जीभ काटकर उनकी कोठी पर लाकर देगा, उसे उसी समय 50 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। दयाशंकर सिंह की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में बसपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 33 में भाजपा ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका। बसपा कार्यकर्ताओं ने मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

दयाशंकर की ग‌िरफ्तारी के आश्वासन के बाद बसपाइयों ने धरना खत्म कर द‌िया। पुल‌िस ने 36 घंटे के अंदर दयाशंकर को ग‌िरफ्तार करने का आश्वासन द‌िया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सुबह से बसपाई इकट्ठे हो गए। बसपाइयों ने लखनऊ के हजरतगंज को जाम कर नारेबाजी की और दयाशंकर की ग‌िरफ्तारी की मांग की। पूरे प्रदेश भर से लखनऊ में बसपाई इकट्ठे हैं। प्रदर्शनकार‌ियों की संख्मेंया लाखों तक पहुंचने की उम्मीद है, इनमें मह‌िलाएं भी शाम‌िल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में एक बार फिर से राजधानी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पॉश माने जाने वाले सफदरजंग इलाके में 63 वर्षीय बुजूर्ग द्वारा हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी बुजूर्ग खुद को सांसद बताता है। आरोप है कि वो दिल्ली में कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता रहा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दो जुलाई को आयकर विभाग ने पीएन सैनाल नाम के 63 वर्षीय इस बुजूर्ग के घर छापा मारा। छापे के दौरान बुजूर्ग के घर में रसियन लड़की मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें