पिछले दिनों राज्यसभा सांसद का पद छोड़ने के बाद एकाएक सुर्खियों में आए नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनसे कहा जा रहा था कि वे पंजाब से दूर रहें। सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने जो खास बातें कहीं, उन पर एक नजर।
1.धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म, जिससे बड़ा कोई धर्म नहीं। फिर कैसे छोड़ दे नवजोत सिंह सिद्धू अपनी जड़। कैसे छोड़ दे नवजोत सिंह सिद्धू अपना वतन।
2.पहली बार आदमी जीतता है सेलिब्रिटी बनकर, दूसरी बार उसका काम जीतता है, तीसरी बार उसका आचरण जीतता है और चौथी बार उसका आचरण, व्यवहार और किरदार जीतता है।
3.पंछी भी उड़ता है, तो शाम को अपने घोंसले में आकर टिकता है। ये उसका हक है। राष्ट्रभक्त पक्षी भी अपना पेड़ नहीं छोड़ते।
4.दुनिया की कोई पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं, दुनिया की कोई पार्टी पंजाब से बड़ी नहीं। फिर कोई नफा-नुकसान हो, नवजोत सिंह सिद्धू उसे झेलने के लिए तैयार है।
5.इश्क जिनको है अपने वतन से, खुदी को मिटाते रहेंगे, शमा महफिल में पंजाब की जलती रहेगी, सिद्धू जैसे और भी परवाने आते रहेंगे।
6.जब आंधियाँ चलती थीं, तब तो सिद्धू जाएं। जब मोदी साहब की लहर आई, विरोधी तो डूबे, सिद्धू को भी डुबो दिया।
7.अगर मुझे मेरे चाहने वालों, परिजनों, पार्टी और पंजाब में से चुनने को कहा जाए, तो मैं सैकड़ों बार पंजाब चुनूंगा।