टुटेंडो
- फोटो : social media
प्यूर्टो लोपाज, टुटेंडो, कोलंबिया
एंडीज पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसे दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया शहर के टुटेंडो स्थित प्यूर्टो लोपाज दुनिया में सबसे अधिक नमी वाली जगह है। यहां वर्ष में दो बार बरसात का मौसम आता है। मौसम इतिहासकार क्रिस्टोफर सी बर्ट के मुताबिक कोलंबिया के प्यूर्टो लोपाज में सामान्य तौर पर मासिनराम से ज़्यादा बारिश होती है, हालांकि इसके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं है लेकिन फिर भी दुनियाभर की तुलना में यहां 11,770 मिलीमीटर की औसत बारिश होती है।