मुंबई : 22 मंजिला इमारत के फ्लैट में लगी आग
उधर, मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके में 22 मंजिला इमारत के एक फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आग मलाड के जनकल्याण नगर में मरीना एन्क्लेव की इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में लगी। घटना सुबह 11 बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पंद्रह मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा, आग लगने के कारमों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
असम : चार करोड़ से ज्यादा की कीमत की हेराइन बरामद
वहीं, असम राइफल्स की 23 सेक्टर आइजोल बटालियन को बड़ी कामयाबी मिली है। आइजोल बटालियन ने गुरुवार 1 दिसंबर को कोलासिब दियाकावन से चार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की हेरोइन बरामद की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड : अमेरिका और भारतीय सेना के युद्ध अभ्यास का समापन
अमेरिकी दूतावास ने कहा, अमेरिकी सेना और भारतीय सेना ने युद्ध अभ्यास के 18वें संस्करण का सफलतापूर्व समापन किया। युद्ध अभ्यास भारत-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और अंतर सक्रियता में सुधार करता है और अमेरिका व भारत रक्षा साझेदारी को नई ऊचाइयों पर ले जाता है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 750 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदी 18.6 एकड़ भूमि
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने महंगी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये में मुंबई के कांदिवली में 18.6 एकड़ भूमि खरीदी है। कंपनी को उम्मीद है कि इस परियोजना से उसे 7,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व प्राप्त होगा। कंपनी ने भूमि सौदे के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी थी, लेकिन सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया था। सौदा 750 करोड़ रुपये में हुआ है।
वायुसेना प्रमुख ने दो दिवसीय कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया
रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बेंगलुरु में ट्रेनिंग कमांड के दो दिवसीय कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन उन ट्रेनिंग गतिविधियों के साथ मेल खाता है, जिसमें अग्निवीरवायु भी शामिल हैं, जिसके लिए प्रवेश 30 दिसंबर सेशुरू होने वाला है।