फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बिहार में पहले चरण का मतदान; बदला मौसम का मिजाज, ट्रंप पर कमजोर हुआ जनता का भरोसा; पढ़ें बड़ी खबरें

Thu, 06 Nov 2025 07:16 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वहीं बिहार राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  इसके साथ ही 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण में कुल 519 उम्मीदवार करोड़पति हैं। दागी उम्मीदवारों की संख्या 423 हैं। इस चरण में महिला उम्मीदवार मात्र 121 (9%) हैं। एक तरफ पश्चिम बंगाल और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है, वहीं प. बंगाल में शुष्क हवाओं के चलने से रात के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। उधर, श्रीनगर में ताजा बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया। वहीं दूसरी ओर भारत नवंबर के अंत से रूस से कच्चे तेल की सीधी खरीद में कटौती करने जा रहा है।  इससे नवंबर के अंत से भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात घट सकता है। यह कदम रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर 21 नवंबर से लागू होने वाले नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद उठाया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बिहार चुनाव के पहले चरण में मतदान केंद्रों पर मॉक पोल शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बिहार में पहले चरण का मतदान जारी है। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर..


पहले चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला?

 

राजस्थान में हल्की बारिश और बंगाल में तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल और राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई है, वहीं प. बंगाल में शुष्क हवाओं के चलने से रात के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। उधर, श्रीनगर में ताजा बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

रूसी कच्चे तेल आयात में कटौती करेगा भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : अमर उजाला

भारत नवंबर के अंत से रूस से कच्चे तेल की सीधी खरीद में कटौती करने जा रहा है।  इससे नवंबर के अंत से भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात घट सकता है। यह कदम रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर 21 नवंबर से लागू होने वाले नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद उठाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

'हम किसी खान को मुंबई का मेयर नहीं बनने देंगे', जोहरान ममदानी की जीत पर भाजपा नेता का तंज

न्यूयॉर्क के नए मेयर बने जोहरान ममदानी और मुबंई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित साटम - फोटो : एक्स@ZohranKMamdani/@AmeetSatam

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ वे न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर होंगे। ऐसे में अब उनकी जीत को लेकर भारत में भी बयानाजी तेजी होती दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर..

ननकाना साहिब दर्शन के लिए जा रहे 12 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान ने वाघा से लौटाया

गुरुद्वारा ननकाना साहिब - फोटो : फाइल

श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जा रहे जत्थे में शामिल नानक नामलेवा 12 हिंदू श्रद्धालुओं को पाकिस्तान कस्टम व इमिग्रेशन के अधिकारियों ने वाघा बॉर्डर से वापस भेज दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि प्रकाशोत्सव मनाने केवल सिख ही जा सकते हैं। हिंदू तीर्थयात्रियों को सिख जत्थे के साथ जाने की अनुमति नहीं है। इन तीर्थयात्रियों को कई घंटों तक पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर स्टेशन पर रखा गया और बाद लौटने को कहा गया। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर हुई 37 फीसदी

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका में गैलप द्वारा जारी नवीनतम नेशनल ट्रैकिंग सर्वे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 37% पर पहुंच गई है, जो हालिया वर्षों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। सर्वे में शामिल 68% अमेरिकियों का कहना है कि संघीय सरकार का कामकाज काफी खराब है, जबकि केवल 26% लोगों ने सरकार के प्रदर्शन को संतोषजनक या सकारात्मक बताया। पढ़ें पूरी खबर..

यूएस ने दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

अमेरिका ने बिना हथियार (अन ऑर्म्ड) वाली मिनटमैन-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है। इसकी जानकारी अमेरिकी स्पेस फोर्स कमांड ने दी। यह मिसाइल कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस से दागी गई। मिनटमैन-3 अपने साथ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और 14 हजार किमी तक हमला कर सकती है। स्पेस फोर्स कमांड ने बताया कि इस परीक्षण का मकसद आईसीबीएम प्रणाली की विश्वसनीयता, ऑपरेशनल तैयारी और सटीकता जांचना था। पढ़ें पूरी खबर...

'हटाए जाएं अल-शरा पर लगे प्रतिबंध', अमेरिका ने UNSC से की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 10 नवंबर को सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की मेजबानी करेंगे। इससे पहले अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और उनकी सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव रखा है। यह कदम अल-शरा की ऐतिहासिक व्हाइट हाउस यात्रा से पहले उठाया गया है। पढ़े पूरी खबर...

बाजार में गिरावट का दौर समाप्त, जून तक एक लाख पहुंचेगा सेंसेक्स

शेयर बाजार - फोटो : ANI

भारतीय शेयर बाजार में हाल की गिरावट का दौर अब समाप्त हो गया है। वे कारक, जिनकी वजह से भारत अन्य उभरते बाजारों की तुलना में पिछड़ रहा था, अब बदल रहे हैं और बाजार में सुधार के संकेत नजर आने लगे हैं। मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों का मानना है कि बाजार अब तेजी की ओर बढ़ रहा है और सेंसेक्स जून, 2026 तक एक लाख का स्तर छू सकता है। वर्तमान आधार पर यह 19 फीसदी अधिक है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर आएगा भूकंप; बड़े परदे पर साथ आ रहे रजनीकांत और कमल हासन

रजनीकांत-कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन साथ में फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज बुधवार को रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 173' का एलान किया गया है। इसमें कमल हासन भी नजर आएंगे। फिल्म को कमल हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया जाएगा। इसकी रिलीज डेट पर भी अपडेट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें