फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 14 Sep 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
top news
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनावः 8700 वोटर आज तय करेंगे 104 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत  

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए कैंपस में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। संयुक्त पैनल की चार सीटों के लिए कुल 30 और 31 स्कूल काउंसलर के पद लिए 104 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की सियासी राह साढ़े आठ हजार से अधिक मतदाता तय करेंगे। सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन रात नौ बजे के बाद वोटों की गिनती भी होगी।  पढ़ें पूरी खबर

इंदौर: धर्मगुरु से भेंट के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज दाऊदी बोहरा समुदाय को करेंगे संबोधित 

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौर पहुंचेंगे। जिलाधिकारी निशांत वरवड़े ने बताया कि दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु से मिलने के लिये प्रधानमंत्री के 14 सितंबर को यहां आने का कार्यक्रम संभावित है। इसके मद्देनजर जरूरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पढे़ें पूरी खबर

विज्ञापन

यूपीः भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर 'रावण' की आधी रात को हुई रिहाई

सहारनपुर में 2017 में हुई जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी और भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को योगी सरकार ने गुरुवार देर रात करीब 2:24 बजे जेल से रिहा कर दिया। बता दें कि रावण को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल भेजा गया था। वह लगभग 16 महीने से जेल में बंद था। रिहाई का फैसला उनकी मां के प्रार्थना पत्र पर लिया गया है। विस्तार से पढ़ें
 

J&K: एनआईए को सौंपी गई झज्जर कोटली आतंकी हमले की जांच, आज टीम करेगी घटनास्थल का दौरा
 

झज्जर कोटली में आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। शुक्रवार को एनआईए की टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। इस पूरे कांड में शामिल ट्रक चालक रियाज अहमद और सह चालक मोहम्मद इकबाल भी इस हमले के सब राज जानते हैं। इनको भी एनआईए के पास सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

 

100 रुपये के पार पहुंचे प्रीमियम पेट्रोल के दाम, मशीनें हो गई फेल 

दिल्ली के इतिहास में पहली बार बीते शनिवार को प्रीमियम पेट्रोल 99 ऑक्टेन की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गई। सबसे बड़ी बात यह है कि पेट्रोल द्वारा कीमत के इस स्तर को छूते ही इसकी बिक्री बंद करनी पड़ी, क्योंकि मशीन में प्रति लीटर पेट्रोल की अधिकतम कीमत 99.99 रुपये ही फीड हो सकती थी। विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें