जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए कैंपस में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। संयुक्त पैनल की चार सीटों के लिए कुल 30 और 31 स्कूल काउंसलर के पद लिए 104 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की सियासी राह साढ़े आठ हजार से अधिक मतदाता तय करेंगे। सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन रात नौ बजे के बाद वोटों की गिनती भी होगी। पढ़ें पूरी खबर
सहारनपुर में 2017 में हुई जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी और भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण को योगी सरकार ने गुरुवार देर रात करीब 2:24 बजे जेल से रिहा कर दिया। बता दें कि रावण को एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल भेजा गया था। वह लगभग 16 महीने से जेल में बंद था। रिहाई का फैसला उनकी मां के प्रार्थना पत्र पर लिया गया है। विस्तार से पढ़ें
झज्जर कोटली में आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। शुक्रवार को एनआईए की टीम घटनास्थल का दौरा करेगी। इस पूरे कांड में शामिल ट्रक चालक रियाज अहमद और सह चालक मोहम्मद इकबाल भी इस हमले के सब राज जानते हैं। इनको भी एनआईए के पास सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के इतिहास में पहली बार बीते शनिवार को प्रीमियम पेट्रोल 99 ऑक्टेन की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गई। सबसे बड़ी बात यह है कि पेट्रोल द्वारा कीमत के इस स्तर को छूते ही इसकी बिक्री बंद करनी पड़ी, क्योंकि मशीन में प्रति लीटर पेट्रोल की अधिकतम कीमत 99.99 रुपये ही फीड हो सकती थी। विस्तार से पढ़ें