फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 08 Dec 2018 05:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top 5 News stories
विज्ञापन

 

रथयात्रा रोके जाने से खफा अमित शाह आज करेंगे बंगाल का दौरा

पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा पर रोक संबंधी राज्य सरकार के फैसले से भड़के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करने और कोलकाता में कार्यकर्ता सम्मेलन करने की घोषणा की है। शाह ने कहा कि रथ यात्रा खत्म नहीं बल्कि स्थगित हुई है। पार्टी हर हाल में रथ यात्रा करने के लिए अदालती लड़ाई लड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाला फौजी जीतू गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला फौजी को नोएडा एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया। शुक्रवार को टीम जम्मू से हवाई जहाज से फौजी को दिल्ली लाई। वहां पहले से ही एसटीएफ के अधिकारियों के अलावा अन्य जांच एजेंसियां ने उसका इंतजार कर रही थीं।वहां से टीम फौजी को लेकर गुप्त स्थान पर ले गई। बताते हैं कि फौजी ने जिस हथियार से इंस्पेक्टर को मारा था, उसकी तलाश में टीम रात में ही फौजी को बुलंदशहर भी ले जाएगी। विस्तार से पढ़ें

AUSvIND LIVE: तीसरे दिन का खेल शुरू, अश्विन के धमाल से भारत की मैच में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा दौरे के पहले टेस्ट से दो दिन पहले चेतेश्वर पुजारा ने कहा था कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिरकी इस बार कमाल दिखाएगी। पहले टेस्ट के दूसरे दिन पुजारा के बोल सही साबित होते नजर आ रहे हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/50) की अगुआई में भारतीय गेंदबाज प्रभावी नजर आ रहे हैं। भारत के पहली पारी में बनाए 250 रन के जवाब में मेजबान टीम ने सात विकेट पर 191 रन बनाए हैं जबकि अभी वह 59 रन पीछे हैं। यहां जानें लाइव अपडेट्स

विज्ञापन


हॉकी विश्व कप : बड़ी जीत के साथ सीधे क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाना चाहेगा भारत, सामने कनाडा की चुनौती

मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम शनिवार को जब विश्व कप में पूल सी के अपने आखिरी मुकाबले कनाडा के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़ी जीत के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने का होगा। भारत और बेल्जियम के दो मैचों से एक समान चार- चार अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारतीय टीम शीर्ष पर है, जोकि भारत के हक में है।

विज्ञापन

 विस्तार  से पढ़ें
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें