उपेंद्र कुशवाहा आज एनडीए से अलग होने का कर सकते हैं औपचारिक एलान
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को एनडीए सरकार से अलग होने का एलान कर सकते हैं। बुधवार को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी।अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर उन्होंने बताया कि कुशवाहा गुरुवार की ही मोदी सरकार में मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : 225 करोड़ की रिश्वत का राज मिशेल से उगलवाएगी सीबीआई
अगस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर रिश्वत मामले के आरोपी और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल से सीबीआई 225 करोड़ की रिश्वत का पैसा कहां से आया और कहां गया, इसका राज उगलवाएगी। पांच दिन की रिमांड पर भेजे गए मिशेल से जांच एजेंसी उन नेताओं, नौसेना अधिकारियों के नाम भी जानने की कोशिश करेगी जो इस मामले में शामिल रहे हैं।
विस्तार से पढ़ें
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी आज, विहिप मनाएगा शौर्य दिवस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि 6 दिसंबर को लेकर रामनगरी को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद कर दिया गया है। मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर सुरक्षा की कमान आरएएफ व पीएसी के हवाले कर दी गई है। अयोध्या में शांति व सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्थलों के साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की खास नजर रहेगी। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आज विश्व हिंदू परिषद शौर्य दिवस के रुप में मनाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
सीबीआई विवाद : सुप्रीम कोर्ट में आलोक वर्मा केस की सुनवाई आज फिर शुरू होगी
सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार ने कहा है कि सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना बिल्लियों की तरह लड़ रहे थे। दोनों ने सीबीआई को तमाशा बनाकर रख दिया था, इसलिए सरकार को मजबूर होकर इसमें दखल देना पड़ा। छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ आलोक वर्मा की याचिका पर बुधवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने सुनवाई की। केंद्र की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने पीठ को बताया कि सीबीआई विवाद से जांच एजेंसी की साख पर बट्टा लग रहा था। उनकी लड़ाई जनता के बीच आ गई थी। इस मामले आज फिर सुनवाई होगी। विस्तार से पढ़ें
AUSvIND LIVE : एडिलेड ओवल में खेला जा रहा चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। एडिलेड में भारतीय टीम पिछले 15 वर्षों से नहीं जीती है। उसने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को 2003 में चार विकेट से हराया था। उसके बाद उसने तीन मैच खेले दो हारे और एक ड्रॉ रहा। कोहली ने इस मैदान पर सर्वाधिक (394 रन दो मैच) रन बनाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने तीन शतकों की मदद से यह स्कोर बनाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अपने सभी पिछले पांच मैच जीते हैं।
यहां जानें लाइव अपडेट्स