पुलवामा अटैक पर राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी जाएंगे मूसा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नुपुर शर्मा जल्द गिरफ्तार हो: ओवैसी
भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के बारे में की गई विवादित टिप्पणी के बाद से सियसत गरमा गई है। मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ-साथ कई नेताओं ने भी नुपुर की गिरफ्तारी की मांग कर दी है। इन नेताओं में सबसे अधिक ओवैसी ने नुपुर के बयानों का विरोध किया है। उन्होंने भारत सरकार से त्वरित कार्रवाई करते हुए नुपुर की गिरफ्तारी की मांग की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
रामपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार आसिम रजा।
- फोटो : amar ujala
रामपुर से आजम खान के नजदीकी आसिम रजा ने पर्चा भरा
लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आजम खान के नजदीकी आसिम रजा ने पर्चा भरा है। दोनों लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को लेकर समाजवादी पार्टी में कई दिनों से रस्साकशी चल रही थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए पहले डिंपल यादव का नाम चर्चा में आया लेकिन बाद में यहां से पूर्व सांसद रमाकांत यादव को मैदान में उतारने की रणनीति बनी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई
महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आरा अधिकारी सलमना खान के घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : ANI
पार्टीगेट स्कैंडल में ब्रिटिश पीएम की मुश्किलें बढ़ीं
पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने प्रति सदन का विश्वास साबित करना होगा। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी खुद उनके खिलाफ यह प्रस्ताव ला रही है। यदि वह इस प्रस्ताव में हार गए तो पीएम पद चला जाएगा। हालांकि, इसकी संभावना कम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आईपीएल की टीवी रेटिंग 30 फीसदी तक गिरी
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाकर हार्दिक पांड्या ने भले ही अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल को हो, लेकिन इस साल आईपीएल की लोकप्रियता में भारी कमी आई है। शुरुआती चार हफ्तों में आईपीएल के दर्शको में 35 फीसदी और बाद में 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...