फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: वक्फ संशोधन अधिनियम हुआ लागू; कांग्रेस कार्यसमिति के केंद्र में रहे गांधी-नेहरू-पटेल; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 08 Apr 2025 08:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई कर सकता है। वहीं केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सरकार की ओर से वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आदेश पारित करने से पहले सुनवाई की मांग रखी गई है। वहीं वक्फ संशोधन अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है कि वक्फ अधिनियम को आठ अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है। पिछले सप्ताह संसद और राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन अधिनियम को मंजूरी दी थी। इसके बाद यह तय नहीं था कि नया कानून कब से लागू होगा। मंगलवार को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून आठ अप्रैल से प्रभावी होगा। एक तरफ गुजरात के अहमदाबाद में हो रही कांग्रेस पार्टी कार्यसमिति 'सीडब्लूसी' की बैठक के केंद्र में 'गांधी-नेहरू-पटेल' रहे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद नेहरू और पटेल की अटूट दोस्ती के बारे में बताया। उन्होंने पटेल और आरएसएस की विचारधारा पर भी अहम बात कही। खरगे ने कहा, पटेल साहब के प्रति नेहरूजी के मन में अपार आदर था। उनको कुछ सलाह लेनी होती तो वे खुद पटेल जी के घर जाते थे।  वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। सड़क जाम करने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

वक्फ अधिनियम याचिकाओं पर 15 अप्रैल को सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई कर सकता है। वहीं केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सरकार की ओर से वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आदेश पारित करने से पहले सुनवाई की मांग रखी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

देशभर में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू

वक्फ बोर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वक्फ संशोधन अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है कि वक्फ अधिनियम को आठ अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है। पिछले सप्ताह संसद और राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन अधिनियम को मंजूरी दी थी। इसके बाद यह तय नहीं था कि नया कानून कब से लागू होगा। मंगलवार को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून आठ अप्रैल से प्रभावी होगा। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस कार्यसमिति के केंद्र में रहे गांधी-नेहरू-पटेल

कांग्रेस कार्यसमिति - फोटो : PTI

गुजरात के अहमदाबाद में हो रही कांग्रेस पार्टी कार्यसमिति 'सीडब्लूसी' की बैठक के केंद्र में 'गांधी-नेहरू-पटेल' रहे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद नेहरू और पटेल की अटूट दोस्ती के बारे में बताया। उन्होंने पटेल और आरएसएस की विचारधारा पर भी अहम बात कही। खरगे ने कहा, पटेल साहब के प्रति नेहरूजी के मन में अपार आदर था। उनको कुछ सलाह लेनी होती तो वे खुद पटेल जी के घर जाते थे। पटेल जी की सुविधा के लिए सीडब्लूसी की बैठकें उनके निवास पर रखी जाती थीं। सरदार पटेल की विचारधारा, आरएसएस के विचारों के विपरीत थी। उन्होने तो आरएसएस पर बैन लगा दिया था। बतौर खरगे, अब हँसी आती है कि आज उस संस्था के लोग सरदार पटेल की विरासत पर दावा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा

हिंसा में जलाई गई कार। - फोटो : PTI/वीडियो ग्रैब
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। सड़क जाम करने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

आए तो घबराए थे, गए तो मुस्कुराए: SIT ने तीन घंटे की सपा सांसद बर्क से पूछताछ

संभल सांसद बर्क एसआईटी के पूछताछ के बाद बाहर आते हुए - फोटो : संवाद

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को नखासा थाने में करीब तीन घंटे एसआईटी ने पूछताछ की। करीब 100 सवालों का सामना सांसद को करना पड़ा। पूछताछ के लिए जब सांसद पहुंचे थे तो उनके चेहरे पर तनाव दिख रहा था लेकिन जब वह थाने से बाहर निकले तो मुस्कुरा रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि अभी जांच लंबित है। जो सवाल पुलिस ने पूछे हैं वह उनका जवाब दे आए हैं। असमोली सीओ व एसआईटी के अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार सांसद से पूछताछ की गई है। जांच अभी चल रही है। यदि जांच में सहयोग के लिए सांसद की जरूरत होगी तो उन्हें फिर से बुलाया जाएगा। सांसद से पूछताछ के दौरान थाने में सांसद के साथ पहुंचे कई अधिवक्ता भी जमे रहे। पढ़ें पूरी खबर...

पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने थामा BJP का दामन

केदार जाधव - फोटो : ANI
पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव क्रिकेट के बाद राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। मंगलावार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में केदार जाधव भाजपा में सामिल हो गए।  मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तर प्रदेश में वाहन खरीदना होगा महंगा

- फोटो : अमर उजाला।

 प्रदेश में दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने वाहन खरीद पर एक फीसदी रोड टैक्स बढ़ा दिया है। अभी तक जिन दो पहिया वाहन का मूल्य एक लाख है। अब उन पर एक हजार रुपया अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। इसी तरह 10 लाख तक के चार पहिया वाहन पर 10 हजार रुपया अतिरिक्त देना होगा। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

लखनऊ की आईपीएल में कम अंतर से तीसरी जीत

लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी। रहाणे ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 15 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर..
 

अमेरिकी टैरिफ के असर को लेकर वित्त मंत्री का दावा

निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : ANI

अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 26 फीसदी टैरिफ के असर को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के बाद तेजी से बदल रहे वैश्विक व्यापार परिदृश्य के बाद भी भारत का आर्थिक विकास प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का लचीलापन और घरेलू मांग की मजबूती भारत को विकास का इंजन बनाती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

IGL विवाद के बाद अपूर्वा ने साझा की पहली पोस्ट

अपूर्वा मखीजा - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा इस साल फरवरी में शुरू हुए 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद को लेकर मुश्किलों में फंसी हुई थीं। विवाद शुरू होने के ठीक दो महीने बाद आज मंगलवार, 8 अप्रैल को अपूर्वा ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्हें धमकी देने वाले सैकड़ों कमेंट और संदेशों के स्क्रीनशॉट शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें