बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद यह तीसरा बजट है, लेकिन असल में यह तीसरा बजट महागठबंधन सरकार का भी है। वहीं, केंद्र सरकार आज तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी करेगी। आरबीआई की ओर से नीतिगत दर (रेपो दर) में आक्रामक बढ़ोतरी के बीच कमजोर मांग की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्तूबर-दिसंबर में देश की आर्थिक वृद्धि घटकर 5.5 फीसदी तक रह सकती है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर तेलंगाना के नेताओं के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...