प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को प्रस्ताव पर आखिरी स्पीकर के बोलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री कल (गुरुवार) दोपहर 2 बजे जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में बुधवार को 8 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि कंपनी को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट बार्ड के लिए प्रचार सामग्री में गलत जानकारी होने की रिपोर्ट के बाद शेयरों में गिरावट आई।
पढ़ें पूरी खबर
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदीमीर जेलेंस्की और अधिक यूरोपीय हथियार और सहायता लेने के लिए दुर्लभ युद्धकालीन यात्रा पर फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की ओर से उन्हें भरपूर मदद का भरोसा भी मिला है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जेलेस्की का स्वागत किया। इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, "यूक्रेन फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।" मैक्रों ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।
पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत जरूरत के समय अफगान लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा। अफगानिस्तान के लोगों की भलाई और मानवीय जरूरतें भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बुधवार को मॉस्को में अफगानिस्तान के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के सचिवों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पांचवीं बहुपक्षीय बैठक में यह बात कही।
पढ़ें पूरी खबर
तुर्किये और सीरिया में भूकंप के कहर से मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक 12,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त में बंद हुए। अदाणी इंटरप्राइजेज में करीब 20% की तेजी रही। कुल सात कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। तीन में गिरावट रही। इसके साथ ही समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़कर 64.9 अरब डॉलर पहुंच गई।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से महामेला लगेगा। कल से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो रहा है और अगले दिन से जी-20 की बैठकों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। समिट तीन दिन चलेगा और जी-20 की बैठकें लंबी चलेंगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश के चार कमिश्नरेट में प्रस्तावित जी-20 आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो पालियों में छह घंटे आवाजाही प्रभावित रहेगी। ऐसे में र घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर नजर दौड़ा लें।
पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी विदेश विभाग में असिस्टेंट सेक्रेटरी केरेन डोनफ्राइड ने बुधवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने में भारत की ओर से अपनाए गए दृष्टिकोण से अमेरिका सहज है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत पर प्रतिबंध लगाने का कोई विचार नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं।
पढ़ें पूरी खबर
भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह ने सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा सुधार के लिए एक जन अभियान की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, 'क्वाड साइबर चुनौती' अभियान के तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर