फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Five News: पीवी सिंधु को गोल्ड, बिहार में सियासी उलटफेर के आसार, पढ़ें अब तक की पांच सबसे बड़ी खबरें

Mon, 08 Aug 2022 03:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। आरजेडी का बड़ा एलान- नीतीश भाजपा का साथ छोड़ें तो हम समर्थन देने के लिए तैयार। मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, सितंबर तक बढ़ाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीवी सिंधु - फोटो : अमर उजाला
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने सोमवार (आठ अगस्त) को महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव(फाइल) - फोटो : PTI
बिहार में चल रहे सियासी तूफान के बीच तेजस्वी की पार्टी आरजेडी(RJD)ने बड़ा एलान कर दिया है।  समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के कहा कि अगर सीएम नीतीश भाजपा से नाता तोड़ लेते हैं तो  उनकी पार्टी जेडीयू को समर्थन देने के लिए तैयार है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित

shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया है। इससे पहले त्यागी के घर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की गई।  यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को सितंबर तक बढ़ा दी है। यह योजना का छठा चरण होगा। इस दौरान 44.61 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित करने का लक्ष्य है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

चीन का जहाज - फोटो : Social Media
 चीन ने चार दिन बाद भी ताइवान के समीप अपनी सेना का अभूतपूर्व सैन्य अभ्यास खत्म नहीं किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह 4 से 7 अगस्त तक चलना था, लेकिन सोमवार को भी यह जारी है। इसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तीनों इकाइयां शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें