देश और दुनिया में गुरुवार को राजनीति, कूटनीति, रक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं चर्चा में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा हुई। वहीं अमेरिका में इस्राइल की मदद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान-इस्राइल संघर्ष के दौरान इस्राइल की रक्षा में अमेरिका के आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर का बड़ा भंडार खत्म हो गया है, जिससे पेंटागन की चिंता बढ़ी है। दूसरी ओर लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने क्यूबा को लेकर सख्त बयान देते हुए भविष्य में हस्तक्षेप के संकेत दिए। कर्नाटक में राज्य सरकार ने 52 आपराधिक मामले वापस लेने का फैसला किया। दिल्ली सरकार ने 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को जमीन के नीचे बिछाने की बड़ी योजना शुरू की है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बेहतरीन साझेदार बताते हुए ईरान वार्ता पर सकारात्मक संकेत दिए, लेकिन सैन्य विकल्प खुले रखने की बात भी कही। मुंबई के बांद्रा स्थित गरीब नगर में रेलवे की बुलडोजर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। रक्षा क्षेत्र में अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज ने 70 देशों के सामने अपनी ताकत दिखाई। मनोरंजन जगत में एश्वर्या बच्चन और उनकी बेटी आराध्या एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिससे उनके कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई। वहीं आईपीएल 2026 में गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया।
देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर...
PM Modi: पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक, सरकारी योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा
कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गुरुवार को राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सरकार के कई बड़े मंत्रालयों ने अपनी-अपनी प्रगति और कामकाज पर प्रस्तुति दी। इनमें कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल रहे।
पढ़ें पूरी खबर...
US-Israel: नेतन्याहू ने कराया ट्रंप का नुकसान? इस्राइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का रक्षा खजाना
ट्रंप और नेतन्याहू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए युद्ध ने एक नई बहस छेड़ दी है। अमेरिका ने इस्राइल की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन अब इसका बहुत बड़ा नुकसान खुद अमेरिका को उठाना पड़ रहा है। वाशिंगटन पोस्ट की एक नई और चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल को बचाने के चक्कर में अमेरिका के अपने सबसे आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर (हवा में दुश्मन की मिसाइल को नष्ट करने वाले हथियार) का लगभग आधा भंडार पूरी तरह से खत्म हो गया है। इस बड़े खुलासे के बाद से अमेरिका के रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की चिंताएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
लद्दाख के मुद्दों पर दिल्ली में बैठक आज: पूर्ण राज्य का दर्जा-छठी अनुसूची पर अड़े संगठन, तय होगा आगे का एजेंडा
लद्दाख के मुद्दों पर दिल्ली में बैठक आज
- फोटो : अमर उजाला
लद्दाख के मुद्दों पर लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) की गृह मंत्रालय के साथ बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। बैठक से पहले संगठनों ने स्पष्ट किया है कि वे पूर्ण राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची पर ही बात करेंगे। मंत्रालय के अधिकारियों संग होने वाली सब कमेटी की बैठक के लिए दोनों संगठनों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
क्यूबा पर ट्रंप के तेवर सख्त: बोले- देश बदहाल है, अब अमेरिका करेगा मदद; बॉलरूम प्रोजेक्ट पर किया बड़ा दावा
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को क्यूबा को लेकर बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया कि अमेरिका भविष्य में वहां हस्तक्षेप कर सकता है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि पिछले कई अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले 50-60 वर्षों से क्यूबा को लेकर कुछ बड़ा कदम उठाने पर विचार करते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह काम शायद वही करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
Karnataka: सिद्धारमैया कैबिनेट का बड़ा फैसला, 52 आपराधिक मामले वापस लेने की मंजूरी; कई कल्याण योजनाओं पर मुहर
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को कई अहम फैसले लिए गए। राज्य के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि सरकार ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज 52 आपराधिक मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये मामले मुख्य रूप से कन्नड़ समर्थक संगठनों, किसानों के संगठनों और दलित कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: तारों का जाल नहीं बनेगा जंजाल, अब जमीन के नीचे बिछेंगी लाइनें, सरकार खर्च करेगी 17 हजार करोड़ रुपये
मंत्री आशीष सूद
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी की सड़कों पर लटकते बिजली के तारों को खत्म करने और 24x7 निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सरकार ने मिशन 2030 लॉन्च किया है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस महायोजना पर सरकार कुल 17,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बिजली की लाइनें पूरी दिल्ली में जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी। बिजली आपूर्ति को हाई-टेक बनाने के लिए डिजिटल ट्विन तकनीक अपनाई जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर..
US: 'भारत एक बेहतरीन साझेदार', मार्को रुबियो बोले- ईरान वार्ता में अच्छे संकेत लेकिन दूसरे विकल्प भी तैयार
मार्को रुबियो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में कुछ अच्छे संकेत जरूर दिख रहे हैं, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो अमेरिका के पास 'दूसरे विकल्प' (सैन्य कार्रवाई) भी पूरी तरह से खुले हैं। इसके साथ ही, भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर निकलने से ठीक पहले रुबियो ने भारत को एक 'महान साझेदार' बताया और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े सहयोग की बात कही।
पढ़ें पूरी खबर...
बांद्रा स्टेशन के पास गरीब नगर में चला बुलडोजर: 85 प्रतिशत अवैध निर्माण ध्वस्त, तीसरे दिन शांति से हुआ काम
गरीब नगर में चला बुल्डोजर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई के बांद्रा स्टेशन के पास स्थित 'गरीब नगर' इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ पश्चिमी रेलवे की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के इस अभियान का तीसरा दिन था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में मौजूद लगभग 500 अवैध निर्माणों (झुग्गियों और पक्के मकानों) में से करीब 85 प्रतिशत को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। भारी सुरक्षा के बीच चल रहे इस बड़े तोड़फोड़ अभियान का मुख्य मकसद रेलवे की जमीन को पूरी तरह से खाली कराना है।
पढ़ें पूरी खबर...
India-US: युद्धाभ्यास में भारतीय सेना का डंका, अमेरिका में 70 देशों के सामने दिखा स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज का दम
भारतीय सेना ने दिखाया अपना दम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित एक बड़े युद्धाभ्यास में भारतीय सेना के जवानों ने अपना अद्भुत शौर्य दिखाया है। दुनिया के 70 देशों की सेनाओं के बीच भारत के विशेष बलों (स्पेशल फोर्सेज) ने अपनी जबरदस्त सामरिक कुशलता का लोहा मनवाया है। यह मौका था अमेरिका में आयोजित 'स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज वीक' का, जहां भारतीय सेना ने अपनी ताकत का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। ट्रंप मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और उनके देश में यह इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय रक्षा आयोजन हुआ है, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर...
क्या कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने रवाना हुईं ऐश्वर्या राय? बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर
ऐश्वर्या राय-आराध्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्च साल 2002 से प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती नजर आ रही हैं। इस साल कान फेस्टिवल 12 मई से शुरू हुआ और यह 23 मई तक चलेगा। आलिया भट्ट से लेकर हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी तक कई भारतीय एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर शिरकत की है। मगर, इस फेस्टिवल से इस साल ऐश्वर्या अब तक दूर हैं। इस बीच उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
GT vs CSK: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी चेन्नई, गुजरात दूसरे स्थान पर बरकरार; मैच रिपोर्ट
गुजरात ने चेन्नई को हराया
- फोटो : IANS
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हरा दिया। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान सिराज, रबाडा और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...