फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के रईस क्लब में भारतीयों का जलवा, एक और भारतीय ने मचाई धूम

Thu, 15 Jun 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा और काबिलियत के बल पर पूरी दुनिया में झंडे गाड़ रहे भारतीय रईसी के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में दुनिया के अमीर खिलाड़ियों की जारी हुई सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल रहा।
विज्ञापन


रईसों के मामले में भारत के दबदबे का अंदाजा इसी से लगया जा सकता है कि दुनिया भर के अमीरों का लेखा जोखा रखने वाली फोर्ब्स पत्रिका की हर लिस्ट में किसी न किसी भारतीय का नाम शामिल होता है। आइए दुनिया के रईस क्लब में शामिल भारतीयों पर डालते हैं एक निगाह।

दुनिया के सबसे रईस लोगों में मुकेश अंबानी का नाम शामिल
फोर्ब्स द्वारा साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की साल 2017 की ‌लिस्ट में हमेशा की तरह भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। 23.2 बिलियन डॉलर संपति के साथ मुकेश इस लिस्ट में 33 वें नंबर पर हैं। यानि मुकेश धरती के 33वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


मुकेश के अलावा स्‍टील किंग लक्ष्मी मित्तल 16.4 बिलियन संपति के साथ इस लिस्ट में 56वें नंबर पर हैं। उनके अलावा टॉप 100 अमीरों में हिंदुजा फैमिली भी 15.4 बिलियन संपति के साथ 64 वें और
विप्रो के संस्‍थापक अजीज प्रेमजी 14.9 बिलियन संपति के साथ 72 वे नंबर पर हैं, जबकि सन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक दिलीप सांघवी 13.7 बिलियन डॉलर संपति के साथ इस लिस्ट में 84वें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन

दुनिया के सबसे रईस सेलीब्रेटी में शाहरुख, सलमान और अक्षय

शाहरुख खान
हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सबसे अमीर सेलीब्रेटी की सूची जारी की है। इसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख, दबंग सलमान खान और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का नाम शामिल है। 38 मिलियन डॉलर संपति के साथ शाहरुख खान 65वें, 37 मिलियन संपति के साथ सलमान 71वें और 35.5 मिलियन संपति के साथ अक्षय कुमार 80वें नंबर पर शामिल हैं। 

साल में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में हॉलीवुड स्टार पर भारी बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड सितारों का भी पूरी दुनिया में जलवा है। शाहरुख और सलमान खान जैसे सितारे कमाई के मामले में भी हॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सर्वाधिक भुगतान पाने वाले सितारों की लिस्ट में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान एक साल में 33 मिलियन कमाई के साथ दसवें नंबर पर हैं। शाहरुख के बाद अक्षय कुमार 31.5 मिलियन संपति के साथ 12वें, सलमान खान 28.5 मिलियन संपति के साथ 16वें और अमिताभ बच्चन 20 मिलियन संपति के साथ 21वें नंबर पर हैं। दीपिका पादुकोण को भी इस सूचि में 30 वां स्‍थान मिला है। 

खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली सबसे आगे

हाल ही में दुनिया के सबसे रईस खिलाड़ियों की एक लिस्ट जारी हुई ‌थी। उसमें भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा दिखा। सालाना डेढ़ अरब कमाई के साथ कोहली दुनिया के टॉप 100 खिलाड़ियों में शामिल थे। फोर्ब्स की इस लिस्ट में कोहली को 89वें नंबर पर रखा गया था।

अपने दम पर अरबपति बने 31 साल के ऋषि शाह
अमीरों की इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम है शिकागो के रहने वाले 31 साल के ऋषि शाह। मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने वाली कंपनी आउटकम हैल्‍थ के को फांउडर ऋषि ने अपनी सहयोगी श्रद्धा अग्रवाल के साथ मिलकर दस साल पहले कंपनी की नींव रखी थी। हाल ही में उनकी कंपनी का कुल मूल्य 35990 करोड़ रुपये आंका गया। आउटकम को पिछले हफ्ते ही सबसे नई यूनिकार्न कंपनी का दर्जा दिया गया है इसके साथ ही यह बिलियन डॉलर क्लब में सबसे नई नवेली कंपनी बन गई है, इसे सूची में भी टॉप 30 में जगह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें