फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल; नरवणे की किताब पर पेंगुइन की सफाई; T20WC में भारत से भिड़ेगा PAK

Tue, 10 Feb 2026 06:24 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

देश-दुनिया में सोमवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान सरकार ने रुख बदलते हुए घोषणा की कि टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेलेगी। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने एपस्टीन विवाद के बीच इस्तीफा देने से इनकार किया और पद पर बने रहने की बात कही। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर पेंगुइन ने स्पष्ट किया कि पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है। अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार समझौते में टैरिफ घटाकर 19 प्रतिशत किया गया, जिससे रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को राहत मिलेगी। दिल्ली में भाजपा सरकार ने केंद्र और उपराज्यपाल के खिलाफ आप सरकार के समय दायर कई मुकदमे वापस ले लिए। महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में महायुति को बढ़त मिली और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बांग्लादेश में चुनाव प्रचार थम गया है और BNP ने आत्मनिर्भर देश का वादा किया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ। उधर, संघ प्रमुख के साथ भोजन को लेकर विवाद पर सिंगर अदनान सामी ने आलोचकों को तीखा जवाब दिया। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...

विज्ञापन

लोकसभा। - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @संसद टीवी
Parliament: संसद में आज भी टकराव टलना मुश्किल, कार्यवाही चलाने को लेकर शर्तों पर फंसा पेंच; जानें पूरा मामला
लोकसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने का मामला शर्त बनाम शर्त में उलझ गया है। इसकी वजह से संकेत हैं कि बजट सत्र का पहला चरण हंगामे में ही कटेगा। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के सुचारु संचालन के लिए बजट पर चर्चा से पहले भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संक्षिप्त चर्चा की शर्त रखी। इसके जवाब में सरकार ने उनसे सत्र के दौरान सदन में हुई घटनाओं पर खेद जताने की शर्त रखी है। बजट सत्र के दौरान अप्रकाशित किताब, सांसदों के निलंबन, विपक्षी महिला सांसदों पर पीएम पर हमले की साजिश जैसे मुद्दे ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई चौड़ी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें...
 

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI/BCCI
T20 WC 2026: पलटू पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, भारत के खिलाफ खेलेगा ग्रुप मैच; शहबाज सरकार ने किया एलान
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेला जाएगा। इसका एलान पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को किया। बता दें कि, पाकिस्तान सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि उनकी राष्ट्रीय टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करेगी। हालांकि, अब सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें...
 

कीएर स्टार्मर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UK: पहले माफी, फिर सांसदों से समर्थन; अब ब्रिटिश PM के बदले सुर, कहा- पद नहीं छोड़ूंगा, आखिरी दम तक लड़ूंगा
ब्रिटेन की राजनीति इस समय बड़े उथल-पुथल से गुजर रही है। प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने एपस्टीन विवाद पर पहले माफी मांगी थी। फिर अपनी पार्टी के सांसदों से समर्थन की अपील की थी और कहा था कि डेढ़ वर्ष ही बचे हैं। उन्हें कार्याकल पूरा कर लेने दें। हालांकि अब उनके सुर बदल गए हैं और उन्होंने एलान किया है कि वो पद नहीं छोड़ेंगे और विवाद पर आखिरी दम तक लड़ेंगे। पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवाद के कारण उनकी सरकार घिर है। लेबर पार्टी के भीतर से ही विरोध बढ़ रहा है और नेतृत्व बदलने की आवाजें भी उठने लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें...
 

तारिक रहमान - फोटो : बीएनपी.ऑर्गेनाइजेशन
Naravane Memoir Row: 'अब तक प्रकाशित नहीं हुई फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी', जनरल नरवणे की किताब पर पेंगुइन की सफाई
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस किताब के एकमात्र प्रकाशन अधिकार उनके पास हैं, लेकिन यह किताब अब तक प्रकाशित ही नहीं हुई है। न तो इसकी कोई छपी हुई प्रति और न ही डिजिटल संस्करण (ई-बुक, पीडीएफ आदि) बाजार में जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
 

डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद यूनुस - फोटो : पीटीआई
US-Bangladesh Trade Pact: अमेरिका ने बांग्लादेश को दी बड़ी राहत, टैरिफ घटाकर 19% किया; RMG सेक्टर को फायदा
बांग्लादेश को अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के तहत बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने बांग्लादेश से आने वाले सामानों पर टैरिफ (आयात शुल्क) घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है। खास बात यह है कि अमेरिका में बने कच्चे माल से तैयार कुछ रेडीमेड कपड़े और टेक्सटाइल उत्पादों को अब शून्य टैरिफ पर अमेरिकी बाजार में प्रवेश मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें...
 

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
Delhi: केंद्र और एलजी के खिलाफ दायर मामले रेखा सरकार ने लिए वापस, आप सरकार ने दायर कराए थे कई मामले
भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और कई वरिष्ठ नौकरशाहों के खिलाफ दायर सभी मामले वापस ले लिए हैं। अधिकारियों ने बताया, भाजपा सरकार ने काम संभालने के बाद अदालतों में याचिका दायर कर कई मामलों की शीघ्र सुनवाई की मांग की थी। ये मामले प्रमुख प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों से संबंधित थे, जो पूर्व आम आदमी पार्टी प्रशासन और केंद्र सरकार, उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार के नौकरशाहों के बीच विवाद का मुख्य कारण थे। पूरी खबर पढ़ें...
 

शबाना महमूद, ब्रिटेन की गृह मंत्री - फोटो : X @ShabanaMahmood
UK: कौन हैं शबाना महमूद? जो बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री, पाकिस्तान के इस हिस्से है नाता
ब्रिटेन की राजनीति इस समय बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। जेफ्री एपस्टीन विवाद और पीटर मैंडेलसन नियुक्ति मामले के बाद प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है। उनकी ही लेबर पार्टी के भीतर समर्थन कमजोर पड़ता दिख रहा है। ऐसे माहौल में यह सवाल तेज हो गया है कि अगर कीएर स्टार्मर इस्तीफा देते हैं तो अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। सबसे ज्यादा चर्चा शबाना महमूद के नाम की हो रही है, जो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें...
 

सीएम फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : X / @CMOMaharashtra
Maharashtra: जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति तक महायुति का दबदबा, BJP सबसे बड़ी पार्टी; जानें चुनाव के परिणाम
महाराष्ट्र की जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति की दिशा साफ कर दी है। हेडिंग के मुताबिक महायुति गठबंधन ने इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है और भाजपा एक बार फिर सबसे आगे रहने वाली पार्टी बनकर उभरी है। नतीजों ने दिखाया है कि शहरी, अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूत समर्थन मिला है। 2024 विधानसभा चुनाव के बाद यह जीत महायुति की लगातार बढ़त को आगे बढ़ाती दिख रही है।  पूरी खबर पढ़ें...
 
विज्ञापन

संजय राउत-अदनान सामी - फोटो : X
संघ प्रमुख संग खाना खाने पर विवाद के बाद अदनान ने तोड़ी चुप्पी; संजय राउत से कहा- 'घटिया हारमोनियम बजाते हो'
मुंबई में आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और रुपाली गांगुली के अलावा सिंगर अदनान सामी भी नजर आए। उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ खाना खाते वक्त की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने अदनान की जमकर आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अदनान सामी की मौजूदगी को लेकर खासतौर से तीखे बयान दिए। इस पर अब अदनान ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें