फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तर भारत में ठंड का कहर; ट्रंप ने फिर चौंकाया; अमित शाह आज करेंगे जम्मू कश्मीर की सुरक्षा समीक्षा

Thu, 08 Jan 2026 06:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) व अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ रोकने, आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियानों का आकलन होगा। इसके साथ ही बात अगर दुनिया की करें तो ट्रंप ने अपने एक और फैसले से दुनिया को चौंका दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में ठंड ने ठिठुराया

बर्फबारी

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर..

ट्रंप ने फिर चौंकाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य बजट को बढ़ाने का प्रस्वात दिया है, जिसने कई सारी वैश्विक चिंताओं को जन्म दिया है।  सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या ट्रंप कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं? पढ़ें पूरी खबर...

गृहमंत्री शाह आज दिल्ली में करेंगे जम्मू कश्मीर की सुरक्षा समीक्षा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) व अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ रोकने, आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियानों का आकलन होगा। बैठक में उपराज्पयाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, अर्द्धसैनिक बल, खुफिया एजेंसियां और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

'सोमनाथ का जीर्णोद्धार नहीं चाहते थे नेहरू', भाजपा का आरोप

सोमनाथ मंदिर और पंडित नेहरू - फोटो : पीटीआई
सोमनाथ मंदिर अब जब अपने विध्वंस से लेकर पुरुत्थान तक अटूट आस्था के 1000 वर्षों का उत्सव मना रहा है। इस बीच भाजपा ने मंदिर के पुनर्निर्माण को बाधित करने की कथित कोशिशों को लेकर कहा कि पं. नेहरू इसका जीर्णोद्धार नहीं चाहते थे। इसके बजाय उन्होंने तुष्टीकरण की नीतियों को प्राथमिकता दी। यही नहीं, उन्होंने आस्था से जुड़े इस मामले में पाकिस्तान को खुश करना ज्यादा बेहतर समझा। उन्होंने दूतावासों को पत्र लिखकर सहायता से भी मना किया था। पढ़ें पूरी खबर..

तुर्कमान गेट पर चले बुलडोजर ने ताजा कीं 50 साल पुरानी यादें

दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : एएनआई

तुर्कमान गेट इलाके में 7 जनवरी 2026 की तड़के जैसे ही बुलडोजर आगे बढ़ा, वहां मौजूद लोगों के जेहन में 50 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं। मामला अप्रैल 1976 से अलग था लेकिन भारी पुलिस बल, बैरिकेडिंग, प्रशासनिक सख्ती और बुलडोजर की आवाज सब कुछ वैसा ही नजर आया, जैसा आधी सदी पहले तुर्कमान गेट ने देखा था। पढ़ें पूरी खबर..

पेरिस में वीमर फॉर्मेट की पहली बैठक में शामिल हुए जयशंकर

वीमर फॉर्मेट की पहली बैठक में शामिल हुए एस जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पेरिस में वीमर प्रारूप के पहले बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत के साथ पोलैंड, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री भी शामिल हुए। पोलैंड की ओर से उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट और जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर..

नैमिषारण्य की कथा सुनकर सनातन धर्म से जुड़ीं इटली की लुक्रेशिया

माघ मेले में नैमिशारण्य आश्रम में पहुंची इटली की लुक्रेसिया। - फोटो : अमर उजाला।

माघ मेला क्षेत्र में सनातन धर्म से प्रभावित होकर इटली से आईं लुक्रेशिया श्रद्धालुओं के आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हैं। गुरु ज्ञान मिलने के बाद से वह प्रयाग को तीर्थराज और गंगा को मां बुलाती हैं। खुद के बारे में कुछ पूछने वालों से जयश्री राम का जयकारा लगाते हुए कहती हैं कि गंगा मइया की जय। उनका पहनावा तो विदेशी है लेकिन भाव भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत दिखे। हाथ जोड़कर वह प्रणाम बोलती हैं और संगम की रेत को स्वर्ग (हैवेन )करार देती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जीलैंड सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने फिट घोषित किया?

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद अब वह आगामी वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

हल्दिया में बनेगा नया नौसैनिक अड्डा, चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश पर रहेगी नजर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini

भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नौसैनिक अड्डा तैयार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि यह सुविधा हल्दिया पोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से तैयार की जा रही है। इस नौसैनिक अड्डे पर फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) और फास्ट अटैक क्राफ्ट (एफएसी) जैसे छोटे व तेज जहाजों की तैनाती की जा रही है। यह जहाज तटीय सुरक्षा और घुसपैठ रोधी अभियानों के लिए आदर्श माने जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि हल्दिया में नौसैनिक सुविधा का प्रस्ताव काफी पुराना था, अब इसको आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने

भूत बंगला - फोटो : आईएमडीबी
अक्षय कुमार अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर जारी किया है। अब उनकी एक और अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज की नई तारीख का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें