भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। वहीं उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। रुबियो ने स्टेट डिपार्टमेंट में जयशंकर का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक यह बदलाव फिलहाल कुछ दिनों तक बना रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। पढ़ें पूरी खबर..
सारनाथ थाना क्षेत्र में महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर बनारसी यादव पर एक लाख का पुरस्कार घोषित था। आज एसटीएफ टीम के साथ चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है। मौके से दो पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लीबिया की राजनीति से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे और कभी सत्ता का उत्तराधिकारी माने जाने वाले सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की मौत हो गई है। उनकी उम्र 53 साल थी। लीबिया के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है। देखा जाए तो पश्चिमी लीबिया के जिंतान शहर में हुई इस घटना ने एक बार फिर देश की अस्थिर सुरक्षा स्थिति और लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक संघर्ष को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास लगे CCTV कैमरों में देखा गया। संदिग्ध को सीसीटीवी कैमरे में अपराध करने के बाद भागते हुए देखा गया। पढ़ें पूरी खबर...