फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज PM का बिहार दौरा; महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बच्चू कडू-CM की मुलाकात; महिला विश्वकप में IND v AUS

Thu, 30 Oct 2025 05:28 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभाएं करेंगे, जबकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राज्य भर में 15 रैलियां करने जा रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच से दर्दनाक खबर आई है, जहां कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं। खेल जगत की बात करें तो भारत की महिला क्रिकेट टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी, जहां टीम पिछली हार भुलाकर वापसी की कोशिश करेगी। वहीं, अमेरिका के वॉशिंगटन में खालिस्तान समर्थकों की बैठक से भारत विरोधी साजिश की आशंका जताई जा रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन और दलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी निशाने पर हैं। उधर महाराष्ट्र में नागपुर हाईवे से किसानों का आंदोलन हटाया गया है, लेकिन बच्चू कडू ने साफ किया है कि आंदोलन खत्म नहीं होगा और आज वे मुंबई में सीएम फडणवीस से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी आज दो जनसभाओं में करेंगे जनता से संवाद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी जंग तेज होती जा रही है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में कुल 15 रैलियों को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

बहराइच नाव हादसा: कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी

मौके पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीददारी करके लौट रहे थे। नाव में 22 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 13 लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि एक महिला का शव मिला है। 8 अभी लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर...

क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चलेगा शेफाली का जादू?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI Women-x
महिला वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब बारी है दूसरे सेमीफाइनल की, जिसमें भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी। इस मैच की विजेता टीम 2 नवंबर को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

वॉशिंगटन में खालिस्तान समर्थकों की बैठक, भारत विरोधी साजिश की आशंका

खालिस्तानी - फोटो : एएनआई

अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में 4 अक्तूबर को सामान्य दिनों की तुलना में बहुत कुछ असामान्य हो रहा था, जिसका रोजमर्रा के कामों के लिए वहां आने जाने वालों को अहसास तक नहीं था। मॉल की तीसरी मंजिल पर एक हॉल में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से खालिस्तानी चरमपंथियों ने खुफिया बैठक की और आगामी महीनों में भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची। आशंका है कि यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से आतंकी वारदात की साजिशें हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

नागपुर हाईवे से हटे किसान, मुंबई में सीएम फडणवीस से आज मिलेंगे बच्चू कडू

धरना देते किसान - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के नागपुर में किसानों के ऋण माफी की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को नया मोड़ ले गया। प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने नागपुर-वर्धा हाईवे से किसानों का प्रदर्शन हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गुरुवार को मुंबई में मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति वहीं तय की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

डॉक्टर ने खोला मुठभेड़ का सच: 'मुल्जिम को 20 गोली मारकर लाते हैं, लिखवाते हैं बस एक'

चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय से साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी का खुलासा न होने पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल की। सभी लोग शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। चिकित्सक ने गंभीर आरोप लगाते पुलिस के रवैये पर रोष व्यक्त किया। डॉ. दीपक कुमार कोतवाली में धरने के दौरान इतने आक्रोशित हुए कि उन्होंने मुठभेड़ का सच बोल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने आप मुलजिम को 20 गोली मारकर लाती है। सीओ, एसपी खुद खड़े होकर जबरदस्ती एक गोली लिखवाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

 

चीनी समकक्ष के साथ बैठक को लेकर उत्साहित हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली अपनी बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात कुछ ही घंटों में होने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी आगामी बैठक एक बेहतरीन सौदा तय होगा। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा और सबके लिए रोमांचक नतीजा लाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

40 वर्षीय किसान हत्या मामले में अबतक आठ आरोपी अरेस्ट

गुना में किसान हत्या मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के गुना जिले के गणेशपुरा गांव में 40 वर्षीय किसान रामस्वरूप धाकड़ की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात यूपी की फतेहगढ़ सीमा के पास पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, जो फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में मौत का आंकड़ा 119 पहुंचा

ब्राजील पुलिस का ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान - फोटो : ANI
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस द्वारा की गई बड़ी छापेमारी में अब तक 119 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह संख्या पहले बताए गए 64 मृतकों से लगभग दोगुनी है। यह कार्रवाई ड्रग तस्करों के गिरोह कोमांडो वर्मेल्हो को खत्म करने के उद्देश्य से की गई थी, जो रियो का सबसे ताकतवर आपराधिक संगठन माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में जमा हुआ बॉलीवुड

म्यूजिक कॉन्सर्ट में मलाइका, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम@Rakul Singh

लगभग 13 साल बाद एनरिक इग्लेसियस भारत में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। मुंबई में बुधवार को सिंगर के कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद दिखे। सभी एनरिक के सॉन्ग को एंज्वॉय कर रहे थे। इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें कई मलाइका, रकुल के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें