फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पेश होगा केंद्रीय बजट 2026-27; दिल्ली-NCR में बारिश; निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

Sun, 01 Feb 2026 06:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह बारिश हुई। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बजट आज: विकास, विनिर्माण व रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस

केंद्रीय बजट 2026 - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली-NCR में हल्की-हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी था। बारिश के बाद अब एनसीार में ठिठुरन बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी - फोटो : ANI

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान ने सात भारतीय बंदियों को वापस भेजा

1 - फोटो : ANI

करीब ढाई साल पहले बाढ़ के दौरान पाकिस्तान जा पहुंचे सात भारतीयों को पाकिस्तान ने वापस लौटा दिया है। वापसी की यह कार्यवाही कल अटारी -वाघा सीमा पर हुई। अटारी सीमा पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सात कैदियों की रिहाई का आदेश आज भारत और पाकिस्तान दोनों को मिल गया था। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सातों कैदियों को बीएसएफ को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर...

जयपुर की फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

जयपुर की फैक्ट्री में धमाका - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 स्थित ‘विल्सन क्रायो गैसेज’ (सुपर गैस) फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम नायडू पर विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने YSRCP नेता रामबाबू को किया गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर कथित टिप्पणी के मामले में  वरिष्ठ वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच जारी राजनीतिक गर्माहट के बीच मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब शनिवार देर रात आंध्रा पुलिस ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उनपर आरोप है कि उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पढ़ें पूरी खबर..

ऑपरेशन सिंदूर में नापाक चाल चल रहा था पाकिस्तान, 10 मिनट में किए थे 40 करोड़ साइबर हमले

साइबर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फेक न्यूज और साइबर हमला की मदद से अपने नापाक इरादे को अंजाम देने की तैयारी में था। एक तरफ जहां भारत  आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान को उसके घिनौने कृत्य को लेकर सबक सिखा रहा था। वहीं दूसरी ओर नापाक पड़ोसी हमेशा की तरह अपनी एआई, डीपफेक की मदद से अपनी गंदी चाल चल रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साइबर हमलावरों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की वेबसाइट को हैक करने की हरसंभव कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर..

भारत ने 4-1 से जीती सीरीज, पांचवें टी20 में कीवियों को 46 रन से हराया

भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की शतकीय और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। यह उनका बांग्लादेश (297/6) और श्रीलंका (283/1) के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए फिन एलन ने 80 रनों की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर..

'मर्दानी' के सामने नहीं दबी 'बॉर्डर 2' की दहाड़

बॉर्डर 2 - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहला सप्ताह सिनेमाघरों में शानदार रहा। इस फिल्म ने 23 जनवरी को थिएटर्स में दस्तक दी थी। शुरुआती चार दिन कोई मजबूत फिल्म आसपास नहीं होने के चलते, इसकी खूब चांदी रही। ओपनिंग डे के बाद, शनिवार और रविवार को जमकर कमाई की। फिर सोमवार को गणतंत्र दिवस की छु्ट्टी पर भी रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया। फिल्म अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन

शरद पवार से मिले पार्थ, और फिर किया जाने लगा ये दावा

शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : PTI
दिवंगत नेता अजित पवार और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे एनसीपी के दोनों विरोधी गुटों के विलय के बारे में अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें