फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से नया आयकर कानून लागू; ट्रंप ने बताया कब छोड़ेंगे ईरान? कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी

Wed, 01 Apr 2026 05:55 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत के कर ढांचे में एक अप्रैल से बड़ा बदलाव हो गया है। पैन, आयकर रिटर्न फाइलिंग और विदेश में खर्च से जुड़े मामलों में कुछ महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव हुए हैं। करीब 65 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह अब इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू होगा। नए कानून का मकसद जटिल प्रावधानों को आसान व पारदर्शी बनाना, अनावश्यक धाराएं हटाना और टैक्स देने वालों के लिए नियमों का पालन करना और भी सुगम बनाना है। वहीं पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। दो दिनों से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। अभी कम से कम इस पूरे हफ्ते गरज और चमक के साथ बारिश होने, चोटियों पर बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

आज से नया आयकर कानून लागू: नियम होंगे आसान और पारदर्शी

नया आयकर कानून - फोटो : Amar Ujala

भारत के कर ढांचे में एक अप्रैल से बड़ा बदलाव हो गया है। पैन, आयकर रिटर्न फाइलिंग और विदेश में खर्च से जुड़े मामलों में कुछ महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव हुए हैं। करीब 65 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह अब इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू होगा। नए कानून का मकसद जटिल प्रावधानों को आसान व पारदर्शी बनाना, अनावश्यक धाराएं हटाना और टैक्स देने वालों के लिए नियमों का पालन करना और भी सुगम बनाना है। पढ़ें पूरी खबर...

'दो से तीन हफ्तों में छोड़ देंगे ईरान': पश्चिम एशिया संकट पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन हफ्तों के अंदर अमेरिकी सेना वहां से निकल सकती है।व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ईरान के साथ बातचीत भी कर रही है, लेकिन साथ ही सैन्य कार्रवाई भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी

सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, सरकार की ओर से घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की दरें पहले के जैसी ही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जनगणना 2027 का पहला चरण आज से

जनगणना 2027 - फोटो : ANI
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल 2027 से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा। इस बार नागरिकों के लिए 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' यानी स्व-गणना भरने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। नागरिक डिजिटल माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान के खिलाफ नेतन्याहू की बड़ी रणनीति

बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइल के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल धीरे-धीरे नए क्षेत्रीय गठबंधनों का निर्माण कर रहा है, ताकि ईरान के खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है और इसे उन्होंने ईरानी खतरे का सामना करने के लिए जरूरी बताया। पढ़ें पूरी खबर..

पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। दो दिनों से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। अभी कम से कम इस पूरे हफ्ते गरज और चमक के साथ बारिश होने, चोटियों पर बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म के एक छह साल पुराने चर्चित मामले में रामबन की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) प्रदीप के संधू की अदालत ने रामबन के रहने वाले अब्दुल कयूम के खिलाफ यह आदेश पारित किया। पढ़ें पूरी खबर...

कानपुर किडनी कांड: 'डॉक्टर' बना कर्मचारी करता था खेल

किडनी कांड के मरीज आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. संजय काला और अन्य - फोटो : amar ujala

कानपुर शहर के नौ नर्सिंग होम में पिछले दो साल में 50 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आहूजा हॉस्पिटल में खेल का राजफाश किया, जबकि नौ नर्सिंगहोम की जांच शुरू की गई है। इन नर्सिंगहोम में आठ कानपुर और एक लखनऊ का नामी निजी अस्पताल शामिल है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के डोनर, दलाल और सर्जन की तलाश में रवाना हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की

कूपर कोनोली - फोटो : IANS
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रंजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डायरेक्टर रणजीत - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रंजीत को एक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला एक एक्ट्रेस की शिकायत के बाद दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें