फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफटः अब तक की 5 बड़ी खबरें

Mon, 24 Oct 2016 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
#सपा के लिए फैसले का दिन, मौजूद रहेंगे सीएम अखिलेश
विज्ञापन


#परिवार एक, दल एक मगर शिवपाल और रामगोपाल में हमेशा रहे सियासी मतभेद

#सपा का ग्राफ गिरने से भाजपा चिंतित, मुलायम के भावी रुख पर नजरें

#यूपी में राहुल के जबर्दस्त प्रचार को ताकत देंगी प्रियंका गांधी

#माओ से अधिक शक्तिशाली होंगे शी जिनपिंग

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
#सपा के लिए फैसले का दिन, मौजूद रहेंगे सीएम अखिलेश 
सोमवार को समाजवादी पार्टी के लिए फैसले का दिन है। इस दिन सपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में वह मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे। रविवार शाम को हुई सपा मुखिया के आवास पर हुई बैठक के बाद मुलायम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि वह आज कुछ नहीं बोलेंगे, कल बोलेंगे।
 

शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
#परिवार एक, दल एक मगर शिवपाल और रामगोपाल में हमेशा रहे सियासी मतभेद
देश की राजनीति में सबसे बड़े सियासी यादव घराने के दो बड़े नाम शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव दोनों भाइयों में अदावत काफी पुरानी है। राजनीतिक फैसलों पर दोनों केबीच ज्यादातर मतभेद रहा है। कई बार यह मतभेद सामने भी आ चुकेहैं। दिल्ली में दोनों की लड़ाई के किस्से बन चुके हैं। 
 

BJP
#सपा का ग्राफ गिरने से भाजपा चिंतित, मुलायम के भावी रुख पर नजरें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा के दो फाड़ हो जाने के साफ संदेश ने सभी दलों के समीकरण बदल दिए हैं। विशेष सियासी रणनीति के तहत सपा से ही मुख्य मुकाबला होने की लगातार घोषणा करने वाली भाजपा रविवार को सपा में चरम पर पहुंची उठापटक के बाद सतर्क हो गई है। पार्टी की निगाहें फिलहाल सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भावी रुख पर है। पार्टी मान रही है कि इस उठापटक के बाद उसे चुनाव के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। रणनीति किस तरह की होगी यह इस पर निर्भर करेगा कि मुलायम परिवार का झगड़े का ऊंट आखिरकार किसी करवट बैठता है।

प्रियंका गांधी
#यूपी में राहुल के जबर्दस्त प्रचार को ताकत देंगी प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि राज्य में उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जबर्दस्त प्रचार अभियान को प्रियंका गांधी ताकत देंगी और जनता सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिक इस्तेमाल की भाजपा की किसी भी कोशिश को खारिज कर देगी। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह विवादित एक समान नागरिक संहिता के मसले को उठाकर राज्य में धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है।
 
विज्ञापन

शी जिनपिंग - फोटो : Reuters
#माओ से अधिक शक्तिशाली होंगे शी जिनपिंग
दुनिया की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी के नेताओं का सम्मेलन बीजिंग में सोमवार को हो रहा है। इस सम्मेलन से चीन के इतिहास की दिशा बदल सकती है। जनता की नजरों से दूर जिंस्की होटल में होने वाली बैठक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 400 शीर्ष कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में इस बात पर चर्चा होगी कि इस विशाल पार्टी को कैसे मैनेज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें