फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा: एलएसी के हालात पर अगले हफ्ते शीर्ष सैन्य अधिकारी करेंगे चर्चा

Sat, 12 Jun 2021 06:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • चीन की हरकतों से निपटने की तैयारियों की देंगे जानकारी
  • सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे अब तक एलएसी पर सेना की तैयारियों की समीक्षा करते रहे हैं
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे तनाव के बीच सेना के शीर्ष अधिकारी अगले हफ्ते एलएसी के हालात पर चर्चा करेंगे। उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सेना के कमांडर इन चीफ स्तर के अधिकारियों को चीन की हरकतों से निपटने के लिए सेना की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दो दिवसीय बैठक 16 जून को शुरू होगी। इसमें देश की सुरक्षा की अन्य चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे अब तक एलएसी पर सेना की तैयारियों की समीक्षा करते रहे हैं। वह सात से आठ बार लद्दाख का दौरा भी कर चुके हैं। भारतीय सेना लगातार चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ताएं कर एलएसी पर हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है। उसे उम्मीद है कि सीमा पर जल्द शांति बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें