फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीर्ष वायुसेना अधिकारी ने कहा, रूस के साथ एस-400 सौदे में कोई सरकारी गारंटी नहीं

Tue, 12 Feb 2019 09:14 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि रूस के साथ भारत के एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली सौदे में सरकारी गारंटी नहीं है क्योंकि रूस और अमेरिका जैसे देशों के साथ अंतरसरकारी समझौतों की प्रक्रिया पहले से सुचारू ढंग से जारी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने यह बयान ऐसे समय दिया जब मीडिया में आई एक खबर को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। इस खबर में कहा गया है कि फ्रांस के साथ विवादित राफेल लड़ाकू विमान सौदे में सरकारी गारंटी और भ्रष्टाचार रोधी जुर्माने से संबंधित कुछ अहम उपबंध कथित रूप से हटाकर भारत सरकार द्वारा इसमें छूट दी गई। 

विपक्षी दलों ने इन प्रावधानों को हटाने पर सवाल खड़े किये हैं जबकि सत्तारूढ भाजपा और सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया है। इस सप्ताह पोकरण रेंज में ‘वायु शक्ति 2019 कार्यक्रम को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में एयर मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि रूस के साथ एस-400 सौदे में कोई सरकारी गारंटी नहीं है। 
विज्ञापन


वायुसेना के वाइस एयर चीफ मार्शल अनिल खोसला ने कहा कि हम रूस और अमेरिका से पहले भी कई हथियार खरीद चुके हैं। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के साथ अंतरसरकारी समझौते की प्रक्रिया पहले से ही सुचारू ढंग से जारी है। अन्य देशों के साथ हो सकता है यह पहले से जारी नहीं हो क्योंकि हो सकता है कि उनके साथ अंतरसरकारी समझौता पहला हो या बस शुरू ही हुआ हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें