फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को कूड़े में जलाओ, रुक जाएंगे हमले : तोगड़िया

Sun, 25 Sep 2016 05:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को मुरादाबाद में कहा कि भारत सरकार को सभी आतंकियों को सार्वजनिक रूप से कूड़े - कचरे के ढेर में जला देना चाहिए। उड़ी में मारे गए चार आतंकियों के शवों को उन्होंने इसी तर्ज पर जलाने की मांग की। डा. तोगड़िया ने कहा कि पाक आतंकी जन्नत की ख्वाहिश लेकर मरने के लिए भारत आते हैं, हम यदि उन्हें कूड़े - कचरे के ढेर में जलाकर दोजख में भेज दें तो आगे से कोई आतंकी जन्नत की ख्वाहिश के साथ देश में कदम रखने की जुर्रत नहीं करेगा।
विज्ञापन


दीनदयाल नगर में व्यापारी व भाजपा नेता दीपक अग्रवाल के आवास पर प्रेस वार्ता में डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उड़ी में पाकिस्तान ने जो किया वह सीधा - सीधा युद्ध है और भारत सरकार को तुरंत उसी की भाषा में इसका जवाब देना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि सरकार को सिंधू, सतलज, झेलम नदियों का पानी पाक में जाने से रोक देना चाहिए और सभी कूटनीतिक रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। 

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आतंकियों को कूड़े कचरे के ढेर में जलाने के साथ ही सरकार को आतंक और पाक के समर्थकों को देशभर से ढूंढकर उन्हें कानूनी प्रक्रिया से फांसी पर लटका देना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि मोदी सरकार को आतंक के मामले में इजरायल की पॉलिसी अपनाते हुए कानून बनाकर सभी आतंकियों और आतंक व पाकिस्तान के समर्थकों को फांसी दे देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े कदम नहीं उठाए तो नतीजे भयानक होंगे

- फोटो : अमर उजाला
बोले, कड़े कदम नहीं उठाए तो नतीजे भयानक होंगे। जिस देश में सेना सुरक्षित नहीं है वहां नागरिक कैसे सुरक्षित हो सकते हैं। विहिप नेता ने कहा कि दूसरे देश में जाकर हम आंतकियों को जब मारेंगे तब मारेंगे लेकिन फिलहाल अपने देश में गांव - गांव और गली - गली में छुपे बैठे आतंक और पाक के समर्थकों को निपटा ही सकते हैं। उन्होंने कहा कि उड़ी हो या पठानकोट या फिर संसद पर हमला, कोई भी हमला बिना स्थानीय सहयोग के संभव नहीं है। इसलिए जरूरत आतंक के स्थानीय एजेंटों को फांसी पर लटकाने की है।

 प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार डा. तोगड़िया के निशाने पर रही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार की समीक्षा नहीं कर रहा हूं लेकिन यदि सरकार मेरे बताए चार काम कर दे तो मैं उसे सफल कहूंगा। तोगड़िया ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान से जल संधि तोड़ दे, इजरायल की नीति अपनाकर आतंक और पाकिस्तान के समर्थकों को फांसी पर लटकाए। 

देशभर में बन रहे मिनी पाकिस्तान को रोके और आतंकियों के शवों को सार्वजनिक रूप से कूड़े कचरे के ढेर में जला दे। डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आज देशभर में सैकड़ों की तादाद में मिनी पाकिस्तान बनते जा रहे हैं, जहां हिंदू उसी तरह असुरक्षित हैं जैसे पाकिस्तान में। मिनी पाकिस्तानों में हिंदुओं का मान सम्मान, जमीन जायदाद कुछ भी सुरक्षित नहीं है। तोगड़िया ने कहा कि लेकिन अब हिंदू पलायन नहीं करेंगे बल्कि पराक्रम करेंगे। उन्होंने सपा - बसपा को भी सत्ता की लालसा छोड़कर हिंदू राष्ट्र के मिशन में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें