एक विशेष कार्यक्रम में शनिवार को देश उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा जो 1959 में हुई चीनी गोलीबारी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इसके साथ ही देश की एकता की रक्षा के लिए अपनी जान देने वाले 34,400 अन्य को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
10 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह देश की अगुवाई करेंगे। वहीं इसके साथ ही आजादी के बाद से अब तक देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले 34,408 अन्य जवानों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः PHOTOS: तस्वीरों में देखें सरहद पर कुछ ऐसे मनाई जवानों ने दीवाली
मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि 21 अक्तूबर को ‘पुलिस स्मरणोत्सव दिवस’ के रूप में मनाते हुए उन 10 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिन्होंने 1959 में सीमा की रक्षा करते हुए चीनी गोलीबारी में अपनी जान दे दी थी। बता दें कि 1959 के शरद काल से पहले तिब्बत से लगी ढाई हजार मील की भारतीय सीमा की जिम्मेदारी भारतीय पुलिसकर्मियों के पास थी।