देश की बड़ी खबरों में संसद सत्र की खबरें लगातार चर्चा में हैं। हंगामेदार हफ्ता बीतने के बाद आज संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में परीक्षा से सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा कराई जाएगी। नेपाल और POJK में बवाल भी सुर्खियों में है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सरकारी एफआईआर रद्द किए जाने से इतर जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान दर्ज अन्य मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी। खेल जगत की खबरों में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल भी चर्चा में हैं। यहां पांचवें दिन के खेल में भारत ने एक-एक स्वर्ण और कांस्य पदक और चार रजत पदक मिले। उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी। मनोरंजन जगत की खबरों में राम कपूर की किस कॉन्ट्रोवर्सी लगातार चर्चा में है।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
लोकसभा में आज परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा
संसद का मानसून सत्र
- फोटो : Amar Ujala
संसद के मानसून सत्र में गत एक हफ्ते से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। लोकसभा में आज परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी। चर्चा के लिए छह घंटे का समय निर्धारित किया गया है। स्पीकर ओम बिरला ने जरूरत पड़ने पर इससे अधिक समय देने की बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पीओजेके में दमन कर रही पाकिस्तानी सेना
प्रदर्शनकारियों ने क्या आरोप लगाए?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में प्रदर्शनकारियों ने रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए हैं। यह घटना उस समय हुई, जब हजारों लोग मुजफ्फराबाद की ओर मार्च शुरू कर चुके थे। नेपाल में भी तनाव की खबर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली पुलिस की दो-टूक- छात्र आंदोलन के सभी मामलों में कार्रवाई बंद नहीं होगी
सीजेपी प्रोटेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
जंतर-मंतर पर चले 36 दिन के आंदोलन और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दर्ज सभी एफआईआर वापस नहीं होंगी। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल वे मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो पुलिस या राज्य की ओर से दर्ज किए गए हैं। निजी शिकायतों के आधार पर दर्ज एफआईआर, जिनमें महिला पत्रकारों से छेड़छाड़, मारपीट और अन्य आपराधिक आरोप शामिल हैं, वापस नहीं ली जाएंगी। इन मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब सीए के जरिये ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की होगी गहन जांच
राम मंदिर चढ़ावा चोरी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के जरिए ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, मतलब पूरे आय-व्यय की गहनता से जांच की जाएगी। अब तक इस पहलू को एसआईटी ने बारीकी से नहीं देखा था। जल्द शासन आईपीएस की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में सीए को शामिल करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Ragging Cases: रैगिंग के मामलों में यूपी देश में सबसे आगे
रैगिंग के मामले में पहले स्थान पर यूपी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में रैगिंग रोकने के लिए लगातार सख्ती की जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश अब भी इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के बावजूद वर्ष 2022 से 22 जुलाई 2026 तक उत्तर प्रदेश के मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की 825 शिकायतें दर्ज की गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी के 69000 शिक्षकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : पीटीआई
69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में राज्य सरकार ने सोमवार को फिर अपना चार पेज का शपथपत्र दाखिल किया है। इसमें 20 जुलाई को दाखिल शपथपत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 69000 शिक्षक भर्ती में संशोधित मेरिट सूची में स्थान पाने वाले पात्रों को पहले से नियुक्त को प्रभावित किए बिना समायोजित किया जा सके। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होनी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
भाजपा बोली- ममता सरकार में कोविड के लिए मिले ₹659 करोड़ खर्च नहीं करना संगठित अपराध
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई / एएनआई
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुछ दिन पहले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट रखे जाने के बाद अब उसके निष्कर्षों की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। रिपोर्ट में ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, धन के इस्तेमाल, स्वास्थ्य व्यवस्था, आपदा राहत और वित्तीय प्रबंधन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
क्या एनडीए के साथ जाएगा NCPI?: टीएमसी के बागी सांसद ने सीएम शुभेंदु से की मुलाकात
सुदीप बंद्योपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पूर्व में टीएमसी और वर्तमान में एनसीपीआई सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की बंद कमरे में हुई मुलाकात ने बंगाल और राष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब एनसीपीआई सांसदों को एनडीए की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इससे BJP और NCPI के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीमा पर शांति, व्यापार में रफ्तार: क्या बदलने वाला है भारत-चीन का रिश्ता?
चीन की विदेश मामलों की उप-मंत्री और भारत के विदेश सचिव
- फोटो : ANI
बीजिंग में सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन की विदेश मामलों की उप-मंत्री हुआ चुनयिंग के बीच बैठक हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन की उप-विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, सांस्कृतिक सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप बोले- 'हमले रोकने की गुहार लगाई; खुद बढ़ाया बातचीत का हाथ
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि हालिया सैन्य हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका से संपर्क कर हमले रोकने और बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि दोनों देशों के बीच नया युद्धविराम समझौता नहीं हो पाया तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
PM मोदी से मिले स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक
स्काईरूट के फाउंडर्स से मिले पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-श्रेणी का रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च करने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान विक्रम-1 मिशन की सफलता, भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
'राम कपूर की आदत है लोगों को किस करने की'; नमन शॉ का चौंकाने वाला खुलासा
नमन शॉ-राम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। यहां उनके व्यवहार को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। खासकर साथी प्रतिभागियों को किस कर देने की आदत के चलते उनकी काफी आलोचना हुई है। इस बीच अभिनेता नमन शॉ ने राम कपूर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेता ने कहा कि वे भी राम कपूर का ऐसा व्यवहार झेल चुके हैं और इसके चक्कर में उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठ गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर