फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Fri, 19 Oct 2018 06:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में आज सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, घाटी में 8 आतंकियों के मारे जाने के बाद तनाव
विज्ञापन

श्रीनगर में शुक्रवार को प्रशासन ने सभी हायर सेकेंडरी स्कूल सहित कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। कश्मीर विश्वविद्यालय में भी शिक्षण कार्य ठप रहेगा। बुधवार और गुरुवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल आठ आतंकी मार गिराए। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


आज से होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगी निर्मला सीतारमण
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को यहां आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगी। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। सिंगापुर 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) की मेजबानी कर रहा है और 5वां एडीएमएम-प्लस टू बैठक का आयोजन 19 अक्तूबर और 20 अक्तूबर को होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बेहद खराब हुई दिल्ली की फिजा, पहली बार सूचकांक 316 के पास
दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज की गई, जो बेहद खराब गुणवत्ता का सूचकांक है। धूल कणों में भी इजाफा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर

'पिस्टल' पांडेय की आज कोर्ट में पेशी, आत्मसमर्पण से पहले सोशल मीडिया पर दी थी सफाई
हयात होटल के बाहर 14 अक्तूबर की रात में पिस्तौल के साथ एक कपल को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के बसपा पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ने अपनी सफाई में एक वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा जो बाद में सोशल मीडिया पर आया। आज पांडेय की अदालत में पेशी है। 
पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा में 350 कर्मचारी नेता गिरफ्तार, लामबंद हुए कई संगठन, बढ़ सकती सरकार की मुश्किलें
हरियाणा सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को कैथल, करनाल समेत अनेक जिलों में लगभग साढ़े तीन सौ कर्मचारी गिरफ्तार किए गए। सबसे अधिक दो सौ कर्मचारी कैथल व पचास से अधिक करनाल में गिरफ्तार हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें