फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबरः देश में समलैंगिकता अपराध के दायरे से बाहर समेत ऐसी खबरें जो कर देंगी आपको खुश 

Fri, 07 Sep 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आज की सबसे पहली खुशखबर है। समलैंगिकता को लेकर तो सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार को सुनाए ऐतिहासिक फैसले के बाद अब भारत में समलैंगिकता अपराध नहीं है, यानी की अब दो वयस्कों के बीच सहमति से बनाए गए समलैंगिक संबंध को अपराध नहीं माना जाएगा। 24 साल चली कानूनी लड़ाई और कई अपीलों के बाद कोर्ट ने देश में दो वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंध बनाने को अपराध की श्रेणी से बाहर माना है। ये अहम फैसला आने के बाद एलजीबीटी समुदाय के लोग खुशी मना रहे हैं।

विज्ञापन

एम्स ने कॉर्निया दान का रिकॉर्ड बनाया

और अब एक अच्छी और पॉजिटिव खबर आई है एम्स से तो दिल्ली एम्स ने एक साल में 1285 कॉर्निया ट्रांसप्लांट कर एक नया रेकॉर्ड कायम किया है। एक साल में इतनी बड़ी संख्या में यहां पहली बार कॉर्निया ट्रांसप्लांट किए गए हैं। साल 2017 में एम्स में आई डोनेशन से 1844 कॉर्निया जमा हुए थे, जिसमें से 1285 कॉर्निया ट्रांसप्लांट करने में एम्स को सफलता मिली है।

 

कभी बंद नहीं होगी जनधन योजना

एक और खुशखबरी है। जी हां ये अच्छी खबर दी है सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना को लेकर, दरअसल सरकार ने लोगों को बैंक खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना को हमेशा खुली रहने वाली योजना बनाने का हाल ही में फैसला लिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना की भारी सफलता को देखते हुए सरकार ने इस योजना को हमेशा खुली रखने का फैसला किया है। योजना अनिश्चित काल तक खुली रहेगी. वहीं इसके साथ ही योजना में कुछ और प्रोत्साहन जोड़ने का भी सरकार ने फैसला किया गया है।


 
विज्ञापन

एशियाड के बाद वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी धमक

दूसरी खुशखबर एशियन गेम्स में देश को सोना दिलाने वाले सौरभ चौधरी ने देश को दी है। दरअसल सौरभ ने साउथ कोरिया में चल रही वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप की जूनियर दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर कब्जा जमाया। खास बात ये कि सौरभ ने इस गोल्ड मेडल के साथ ही अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। जिसमें सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेन जूनियर वर्ग में 245.5 प्वाइंट शूट कर गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही नया वल्र्ड रिकॉर्ड जूनियर बना दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें