फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश खबरः दिल्ली में 76 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना समेत ऐसी प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Sun, 09 Sep 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पहली अच्छी खबर दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सपना रखने वालो के लिए है, क्योंकि अब दिल्ली में 76 लाख लोगों को उनका आशियाना जल्द मिलेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) शहर में 17 लाख घर बनाएगा। इसमें 76 लाख लोगों को रहने के लिए ठिकाना दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने लैंड पूलिंग नीति को मंजूरी दे दी है। डीडीए के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय ने राजनिवास में उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के दौरान नीति को मंजूरी दी। अब इस नीति पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की अनुमति का इंतजार है।

विज्ञापन


 

अब लखनऊ का हजरतगंज चौराहा बना ‘अटल चौराहा’

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में लखनऊ नगर निगम ने बड़ा फैसला किया है। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की याद में लखनऊ में अटल स्मृति उपवन बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि अब लखनऊ के सबसे बड़े हजरतगंज चौराहे का नाम अटल जी के नाम पर कर दिया गया है।

कुपोषित बच्चों को निरोगी बनाने की मुहिम

अगली अच्छी खबर आई है हल्दवानी से जहां राष्ट्रीय पोषण माहीने के तहत जिले में कुपोषण मुक्त अभियान शुरू हो गया। मंडलायुक्त राजीव रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, विधायक राम सिंह कैड़ा ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया गया है।

इस मौके पर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार के किट व उनकी माताओं को फलदार पौधे बांटे गए। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने अति कुपोषित 92 बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी हैं। कहा गया कि सभी अधिकारी हर माह पांच और दस तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को पोषाहार खिलाने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे।
विज्ञापन

पुरुष हॉकी टीम को मिली नई जर्सी

भारत की मेजबानी में इस साल ओड़शिा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी विश्वकप के लिए घरेलू पुरूष हॉकी टीम नए जोश के साथ नये लुक में भी नजर आएगी। जिसकी झलक पेश हुई जो बहुत अच्छी लगी।

पुरुष हॉकी टीम के लिए एक विशेष तौर से तैयार किए गए विश्व कप कलेक्शन को पेश किया गया, जिसे ब्रांड रणनीतिज्ञ नुपूर महाजन और डिजाइनर नरेंद्र कुमार ने डिजाइन किया है। विश्व कप कलेक्शन में आधिकारिक पहले और दूसरे विश्व कप मैचों की किट और इंडिया ब्लेजर शामिल है। इस नए कलेक्शन का उद्देश्य भारतीय टीम में आत्मविश्वास का संचार करना है ताकि वे खिताब पाने के लिए अपनी तैयारी में कोई कसर ना छोड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें