फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तेलंगाना यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, विद्यार्थियों समेत कई अन्य समूहों को करेंगे संबोधित

Mon, 13 Aug 2018 03:08 AM IST
भाषा, तेलंगाना
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना यात्रा पर जाएंगे। वे सोमवार और मंगलवार को हैदराबाद में अलग अलग कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, बेरोजगार युवकों, उद्यमियों एवं अन्य को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


विधानपरिषद में कांग्रेस के उपनेता पी सुधाकर रेड्डी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘यह यात्रा पार्टी का मनोबल ऊंचा करेगी। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली तेलंगाना यात्रा है। उन्होंने तेलंगाना के निर्माण में अहम भूमिका निभायी है।’’ 

तेलंगाना कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार गांधी सोमवार दोपहर पहुंचेंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद के लिए यहां शम्साबाद के कन्वेंशन सेंटर में जायेंगे। मंगलवार को गांधी 31600 बूथ कमेटी अध्यक्षों, मंडल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन


उसके बाद वह होटल में एक घंटे तक मीडिया संपादकों और ब्यूरो प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। तत्पश्चात वह तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के करीब 150 युवा उद्योगपतियों और मुख्य कार्यकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


शाम में कांग्रेस अध्यक्ष सरुरनगर स्टेडियम में विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवकों की एक जनसभा में जायेंगे। रात साढे आठ बजे वह दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें