फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए 45 शिक्षकों से आज मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Tue, 04 Sep 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर से चुने गए 45 शिक्षकों से मंगलवार को मुलाकात करेंगे। चर्चा के दौरान वह उनसे स्कूली शिक्षा में बदलाव पर भी राय मांगेंगे। वहीं शिक्षक दिवस पर बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उन्हें सम्मानित करेंगे। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक अवार्ड पाने वाले शिक्षक प्रधानमंत्री से मुलाकात करते थे, लेकिन अक्सर उनकी संख्या तीन सौ से अधिक होने के कारण हर एक से नहीं मिल पाते थे। जिन शिक्षकों से प्रधानमंत्री नहीं मिल पाते थे, वे नाराज हो जाते थे। 

वर्ष 2014 के पुरस्कार समारोह में आखिरी बार प्रधानमंत्री ने शिक्षकों से मिले थे। इस वर्ष शिकायतों के बाद सरकार ने चयन प्रक्रिया बदल दी। इस बार 6692 शिक्षकों में से 45 को पुरस्कार के लिए चुना गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें