फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती उड़ान सेवा की शुरुआत, PM बोले- चाहता हूं हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाले दिखाई दें

Thu, 27 Apr 2017 01:09 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने गुरुवार को महत्वाकांक्षी 'उड़ान' योजना (उड़े देश के आम नागरिक) की शुरूआत की। पीएम मोदी ने शिमला के एयरपोर्ट जुबरहट्टी तीन उड़ानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके बाद इकडप्पा-हैदराबाद, शिमला-दिल्ली, नांदेड़-हैदराबाद सस्ती हवाई सेवा शुरू की गई है। 
विज्ञापन


पीएम ने अपने संबोधन में हवाई सफर के सस्ता किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हवाई सफर अब इतना सस्ता हो जाएगा कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी इसका लाभ उठा पाएंगे। पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमारी पहली सरकार है जो देश में एवीएशन पॉलिसी ला रही है। नई पॉलिसी के तहत हवाई यात्रा का खर्चा सिर्फ 6 या 7 रुपये किलोमीटर हो जाएगा। गौरतलब है कि इस योजना का उद्देश्य छोटे शहरों के आम नागरिकों को सस्ते दर पर हवाई सेवाएं मुहैया कराना है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी की शिमला रैली आज, सस्ती हवाई सेवाओं का देंगे तोहफा, देखें पूरा शेड्यूल

इस बीच पीएम बोले की नांदेड़-अमृतसर-पटना साहेब के बीच विमान सेवा का रुट बने। विमान सफर इस पॉलिसी के बाद टैक्सी के सफर से भी सस्ता हो जाएगा। पीएम ने कहा कि देश में कई हवाई पट्टियां हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं हुआ है। एविएशन विभाग को बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि इस महत्वकांशी योजना का आरंभ हो रही है, जो बहुत कम समय में देश के लोगों को बड़े स्तर पर जोड़ेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू और राज्य मंत्री जयंत सि‍न्‍हा ने की थी। उन्होंने कहा थी कि इस योजना का मकसद क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा था कि यह दुनिया में सस्ते हवाई किराए को लेकर अपनी तरह की पहली स्कीम है। हालांकि जनवरी में ही इस सेवा के शुरू होने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें- UDAN स्कीम: 2500 रुपए में 1 घंटे का हवाई सफर

इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके जानकारी दी है। Tomorrow PM @narendramodi will flag off the first UDAN flight under the Regional Connectivity Scheme, on Shimla-Delhi sector. — PMO India (@PMOIndia) April 26, 2017
विज्ञापन

जानिए 'उड़ान' योजना की 10 खास बातें

1. उड़ान योजना को अक्टूबर 2016 में लॉन्च किया गया था। ये राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख योजना है। 

2. इस योजना के तहत आम नागरिक न्यूनतम 2500 रुपये में एक घंटे का सफर तय कर सकते हैं।

3. सरकार की इस यजना का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना है। ये अपने आप का ऐसी पहली योजना है।

4. इस योजना में सरकार का मकसद ऐसी 45 हवाई अड्डों को जोड़ने का है जहां कम फ्लाइट्स उड़ान भरती है। 

5. इस योजना का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला के एयरपोर्ट जुबरहट्टी से करेंगे।

6. ट्वीट्स के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी है कि इस योजना में 500 किलोमीटर की एक घंटे की यात्रा में न्यूनतम 2,500 रुपया किराया देना होगा।

7. लंबे मार्गों और उड़ान अवधि के दौरान किराए में बदलाव हो सकता है। 

8. एक व्यक्ति एक फ्लाइट में करीब 6 से 40 सीटें बुक करवा सकता है। 

9. एयरलाइंस केवल 50 फीसदी टिकट को सस्ते दामों पर बेचेंगे। बाकि के टिकट बाजार मूल्य पर ही बेचे जाएंगे। 

10. इस योजना के अंतर्गत, पांच कंपनियां 128 रूटों पर उड़ान सेवाएं संचालित करेगी जो पूरे देश में 70 हवाईअड्डों से जुड़ेंगी। ऑपरेटरों में स्पाइसजेट, एयर ओडिशा, एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयरलाइन सर्विसेज, एयर डेक्कन, और टर्बो मेघा शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें