तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी गुरुवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
द्रमुक के वरिष्ठ नेता पोनमुडी यहां ईडी के शहर कार्यालय में उसके समक्ष पेश हुए। जांच एजेंसी ने कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में जुलाई में पोनमुडी के साथ-साथ उनके सांसद बेटे गौतम सिगामणि से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी ली थी। एजेंसी के अधिकारी पहले भी उनसे पूछताछ कर चुके हैं।