फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में पुराने नोट जमा करने का आज अंतिम दिन, भीड़ के लिए बैंकों की है तैयारी

Fri, 30 Dec 2016 05:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार द्वारा 500 एवं 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के बाद पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने का शुक्रवार अंतिम दिन है। सरकार का मानना है कि अधिकतर लोगों ने अपने पुराने नोट जमा करा दिये हैं, इसलिए अंतिम दिन बैंकों में भीड़-भाड़ नहीं होगी।
विज्ञापन


तब भी, बैंक संभावित भीड़ के लिए तैयार है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस अवधि के बीत जाने के बाद भी लोगों को पुराने नोटों को जमा करने का कुछ वक्त मिलेगा, लेकिन उस स्थिति में रिजर्व बैंक जाना होगा।

ज्यादा वक्त इसलिए ताकि अफरातफरी न हो
बीते 8 नवंबर को जब नोटबंदी की घोषणा हुई थी, उसी समय सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि लोग पुराने नोटों को 30 दिसंबर 2016 तक बैंक खातों में जमा किया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इतना वक्त इसलिए दिया गया है ताकि नोट जमा करने के लिए अफरातफरी न मचे। हालांकि शुरू में बैंकों के सामने खूब भीड़ लगी लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। उनके मुताबिक बैंकों से फीडबैक सामान्य मिला है, इसलिए वहां अंतिम दिन कोई विशेष इंतजाम नहीं करने को कहा गया है।
विज्ञापन


फिर भी बैंकों की है तैयारी
देश के सबसे बड़े, भारतीय स्टेट बैंक के एक सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि पुराने नोटों को जमा करने की लाइन अब छोटी हो गई है। लेकिन अंतिम दिन यदि सामान्य से ज्यादा भीड़ जुटेगी, तो उसका भी इंतजाम करके चल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से बैंक में उपस्थित होने को कहा गया है, मतलब कोई छुट्टी नहीं होगी।

यदि पुराने नोट जमा कराने ज्यादा संख्या में लोग आए तो काउंटरों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। यदि बैंक की तय समयावधि में पुराने नोट जमा नहीं हुए तो देर तक भी काम किया जा सकता है।पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके यहां भी स्थिति सामान्य हो चुकी है। यदि शुक्रवार को पुराने नोटों को जमा करने वालों की ज्यादा भीड़ हुई तो अतिरिक्त काउंटर बना दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

90 फीसदी से ज्यादा पुराने नोट जमा हो चुके हैं

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुराने नोट कितने जमा हुए हैं, इस बारे में वित्त मंत्रालय का कोई अद्यतन बयान नहीं आया है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पुराने नोट 90 फीसदी से ज्यादा जमा हो चुके हैं। अब जो भी नोट जमा नहीं हुए हैं, वे शायद सिस्टम में लौटे भी नहीं।

इस अवधि के बाद भी है वक्त
30 दिसंबर 2016 तक जो व्यक्ति पुराने नोट जमा नहीं करा पाये हैं, उन्हें ऐसे नोट जमा करने के लिए 31 मार्च 2017 तक की छूट है। लेकिन वैसी स्थिति में नोटों को रिजर्व बैंक की शाखाओं में जमा करना होगा। जमा करने से पहले कुछ खानापूर्ति भी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें