आज देश का पहला जंगी जहाज आईएनएस चेन्नई को भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। इस जहाज के नौसेना के बेडे़ में शामिल होने से हमारी समुद्री ताकत पड़ोसी देशों के मुकाबले बढ़ गई है। रक्षा मंत्री ने इस स्वदेशी जहाज को भारतीय नौसेना को सौंपा।
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि यह भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक दिन है। आईएनएस चेन्नई भारतीय नौसेना में आज शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा है कि हमने कभी भी तब तक अन्य सीमा पर हमला नहीं किया जब तक हमारे ऊपर अटैक नहीं किया गया। अब तनाव कुछ कम हुआ है और उम्मीद है आगे भी कम रहेगा।
रक्षामंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पिछले 1020 घंटों से ऑटोमैटिक हथियारों और मोर्टार के जरिए पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जबाव दे रही है। लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की आलोचना कर रहे हैं, जिसके बावजूद वो अपनी मुहिम में लगे हुए हैं। हम हर पड़ोसी राज्य के साथ बेहतर रिश्तों का स्वागत करते हैं।
पर्रिकर ने भारत-पाक सीमा पर मौजूद तनाव पर कहा कि दो पड़ोसी दोस्त हमेशा मददगार होते हैं, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ समझौता करके नहीं।
'आईएनएस चेन्नई' से पहले कोलकालाता श्रेणी (परियोजना-15-ए) के तहत बनने वाले वॉरशिप 'आईएनएस कोलकाता', 'आईएनएस कोच्चि' भारतीय नौसेना का पहले ही हिस्सा बन चुके हैं। ये तीसरा जंगी जहाज है जो इस परियोजना के तहत नौसेना में शामिल हुआ है। इन तीनों वॉरशिप की कुल लागत 11, 500 करोड़ के आसपास है।
खासियतें
ये जंगी जहाज विशेश कवच सिस्टम से लैस है।
इसकी 60 फीसद बनावट स्वदेशी है।
दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर
हेलिकॉप्टर ढोने में भी सक्षम है ये जहाज
2006 में मुंबई में इसे बनाना शुरू कर दिया गया था।
वॉरशिप में लगा है 'चैफ डिकोय' नाम का है विशेष कवच सिस्टम
वॉरशिप की लम्बाई 164 मीटर, वजन ले जाने की कैपिसिटी 7500 टन
यह ब्रह्मोस मिसाइल से लैस
2 neighbours being friendly always helps, but at the same time, not at the cost of national security:Manohar Parrikar on India-Pak relations pic.twitter.com/ZZTnwzCoPa
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
Standard procedures are being followed. Have been assured he is alive&safe: Parrikar on Chandu Chauhan, jawan who inadvertently crossed LoC pic.twitter.com/SfMh7ruOjO
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
We are not taking initiative to fire upon, unless fired on..across border I'm talking of: Defence Minister Manohar Parrikar on Pakistan pic.twitter.com/GRX3gz44nm
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
It is a planned trip.Defence Minister should go to neighbouring nations where he anticipates good friendship: Parrikar on Bangladesh visit pic.twitter.com/L5wJnov9cQ
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
Mumbai: INS Chennai commissioned into Navy pic.twitter.com/vGZoWakQVk
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
Mumbai: INS Chennai commissioned into Navy pic.twitter.com/VOYEIa77UC
— ANI (@ANI_news) November 21, 2016