फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम के समर्थन में आज दो घंटे अधिक खोलेंगे दुकान'

Mon, 28 Nov 2016 06:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों की तरफ से सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद का पुरजोर विरोध करते हुए काशी के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने दो घंटे अधिक दुकान खोलने का ऐलान किया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के इन प्रमुख संगठनों ने नोटबंदी का समर्थन करते हुए यह भी कहा है कि जिनके पास काला धन है, वे विरोध करें। व्यापारियों के पास न ही ऐसी कोई समस्या है और न ही ऐसा करने वालों से उनका कोई वास्ता है।
विज्ञापन


रविवार को वाराणसी स्थित पूर्वांचल की सबसे बड़ी किराना मंडी विशेश्वरगंज के अलावा चौक, गोदौलिया, लंका समेत शहर के अन्य प्रमुख बाजारों के व्यापारिक संगठनों ने बैठक कर बंद में शामिल न होने का निर्णय लिया। साथ ही इसका भी एलान किया कि पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले के समर्थन में वह सोमवार को दो घंटे अधिक यानी रात दस बज तक दुकानें खोलेंगे।

विश्वेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने बैठक के बाद बताया कि नोटबंदी के विरोध में 28 नवंबर को कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद के खिलाफ व्यापारियों ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


नकदी और फुटकर की समस्या से व्यापार में 80 फीसदी तक गिरावट है लेकिन उम्मीद है कि 500 के नए नोट आने के बाद यह संभल जाएगा। वाराणसी किराना व्यापार समिति के महामंत्री अशोक कसेरा ने कहा कि उनका संगठन बंद में शामिल नहीं होगा। नोटबंदी के समर्थन में दुकानें खुली रहेंगी।

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने किया समर्थन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (व्यापार प्रकोष्ठ) के पदाधिकारियों ने मैदागिन स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर नोटबंदी के खिलाफ प्रस्तावित भारत बंद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बंदी में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें